Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • पेट्रोल मुंबई में 104 रुपये, चेन्नई में 99 रुपये के करीब
  • अर्थ जगत
  • बाजार

पेट्रोल मुंबई में 104 रुपये, चेन्नई में 99 रुपये के करीब

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम एक दिन के विराम के बाद आज फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 26 पैसे तक और डीजल सात पैसे तक महँगा हुआ। इसके साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 99 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुँच गया है।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 97.76 रुपये और डीजल की कीमत सात पैसे बढ़कर 88.30 रुपये प्रति लीटर हो गई। दिल्ली में जून में अब तक पेट्रोल का मूल्य 3.53 रुपये और डीजल की कीमत 3.15 रुपये बढ़ चुकी है। इससे पहले मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये महँगा हुआ था।
मुंबई में भी पेट्रोल 26 पैसे और डीजल सात पैसे महँगा हुआ। वहाँ एक लीटर पेट्रोल आज 103.89 रुपये का और एक लीटर डीजल 95.79 रुपये का बिका।
चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे महँगा होकर 98.88 रुपये और डीजल छह पैसे महँगा होकर 92.89 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे और डीजल की कीमत में सात पैसे का इजाफा किया गया। वहाँ पेट्रोल 97.63 रुपये और डीजल 91.15 रुपये प्रति लीटर हो गया।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली————— 97.76—————— 88.30
मुंबई-—————103.89—————— 95.79
चेन्नई—————-98.88-——————92.89
कोलकाता————97.63—————-—91.15

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना समीक्षा: 97 बच्चे चिन्हित
Next: कीमती धातुओं में मामूली तेजी

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.