Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को घेरा
  • अल्मोड़ा

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को घेरा

RNS INDIA NEWS 25/05/2026
Manoj Tiwari

अल्मोड़ा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता, किसान, व्यापारी और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कई बार वृद्धि हो चुकी है, जिससे ईंधन की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद सरकार उसका लाभ जनता तक नहीं पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पहले से ही परिवहन महंगा है और ईंधन के दाम बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इसका असर सीधे तौर पर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। मनोज तिवारी ने कहा कि डीजल महंगा होने से टैक्सी संचालकों, बस मालिकों, छोटे व्यापारियों और किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ में अधिकांश लोग निजी वाहनों और सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हैं, ऐसे में ईंधन मूल्य वृद्धि का सबसे अधिक असर ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों पर पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हुई है। रसोई गैस, खाद्य सामग्री, बिजली, दवाइयों और शिक्षा का खर्च पहले ही बढ़ चुका है और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। विधायक ने केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए अतिरिक्त टैक्स में कटौती करने की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार से भी वैट कम कर जनता को राहत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित में आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब पीकर कार चला रहे चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: बाघ शिकार कांड का मास्टरमाइंड आमिर हमजा कोर्ट में सरेंडर, वन विभाग करेगा रिमांड की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.