Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पेंशन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे सेवानिवृत्त कर्मचारी
  • नैनीताल

पेंशन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे सेवानिवृत्त कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 24/03/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  ईपीएस-95 के मुद्दे पर राष्ट्रीय संघर्ष समिति के सेवानिवृत्त कर्मचारी न्यूनतम पेंशन 7500 करने समेत अन्य मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे और रैली निकाली। इसके बाद कर्मचारियों ने ईपीएफओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रास्ता जाम किया। बाद में कमिश्नर ईपीएफओ के माध्यम से प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा। शीघ्र ठोस कदम न उठाने पर आंदोलन को चेताया। सोमवार को समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वालिया के नेतृत्व में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मांगों को लेकर पहले रैली निकाली। इसके बाद सभी कर्मचारी ईपीएफओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार और ईपीएफओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन किया। समिति के प्रांतीय समन्वयक जगत सिंह डोबाल ने कहा कि लंबे समय से वह लोग मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी जा रही। वक्ताओं ने कहा कि न्यूनतम पेंशन 7500 और डीए के अलावा मुफ्त चिकित्सा सुविधा, छूटे हुए कर्मचारियों को ईपीएफ का सदस्य बनाने, सरकार की ओर से 1995 में दी गई सिफारिशों को लागू करने समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। यहां भारतीय खाद्य निगम, वन विकास निगम, परिवहन निगम, केएमवीएन, कुमाऊं मोटर ऑनर्स, पेपर मिल, एचएमटी वेलफेयर समिति के सेवानिवृत्त कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान वन निगम वेलफेयर समिति के प्रांतीय अध्यक्ष पान सिंह नेगी, भूपेंद्र अधिकारी, बृज मोहन सिजवाली, किरण पंत, मदुसूदन लेाहनी, कमलापति सनवाल, कैलाश गुरुरानी, गणेश मेलकानी आदि ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो पक्षों में हुए संघर्ष में दूसरे पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Next: जनता दरबार में सुनी गई 124 समस्याएं, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.