Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेंशन कटौती किए जाने पर पेंशनर्स में नाराजगी
  • देहरादून

पेंशन कटौती किए जाने पर पेंशनर्स में नाराजगी

RNS INDIA NEWS 17/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक में वक्ताओं ने गोल्डन कार्ड योजना के तहत पेंशन से कटौती किए जाने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। पेंशनर्स ने जल्द कटौती बंद नहीं होने पर बुजुर्ग अवस्था में सड़कों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। संगठन के सचिव ने योजना में शामिल नहीं होने का विकल्प देने के बावजूद जिन लोगों की पेंशन से कटौती हुई, उन्हें शाखा अध्यक्ष को लिखित में सूचना देने को कहा, जिससे कि कटौती की गई धनराशि वापस दिलाई जा सके। हरबर्टपुर में संपन्न हुई बैठक में संगठन के सचिव मंदिराज सिंह ने कहा कि अधिकांश पेंशनर्स ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को गोल्डन कार्ड योजना में सम्मिलित नहीं होने का विकल्प दिया है। बावजूद इसके सरकार उनकी पेंशन से हर माह एक निश्चित राशि की कटौती कर रही है। जबकि बुजुर्गों को इस योजना के तहत कोई सुविधा नहीं मिल रही है। कहा कि अधिकांश बुजुर्ग पेंशनर्स ब्लड प्रेशर, शूगर की बीमारी से पीड़ित हैं, जिसकी दवाई का खर्चा गोल्डन कार्ड योजना के तहत नहीं दिया जाता है। कहा कि कई पेंशनर्स के सितंबर माह की पेंशन से भी कटौती की गई है। सरकार बुजुर्गों को सुविधाएं मुहैया कराने के बजाय उनका आर्थिक शोषण कर रही है। कई बुजुर्ग पेंशनर्स चलने फिरने में भी असमर्थ हैं, ऐसे में वे कटौती की गई धनराशि को वापस लेने के लिए विभागीय कार्यालयों का चक्कर लगाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी पेंशनर्स की कटौती की गई राशि वापस दिलाई जाएगी। इस दौरान संगठन के शाखा अध्यक्ष एसके शर्मा, आफाक अहमद, हरिश्चंद्र, एसके शर्मा, सुखपाल सिंह, सुरेश पाल, नानक चंद, सीपी सक्सैना आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज हत्या में फरार महिला गिरफ्तार
Next: वन विभाग ने किया देवदार के 42 स्लीपरों से भरा लोडर सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.