Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • अरुणाचल
  • पेमा खांडू ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, 2016 से लगातार हैं मुख्यमंत्री
  • अरुणाचल

पेमा खांडू ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, 2016 से लगातार हैं मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 13/06/2024
rns featured image new

ईटानगर (आरएनएस)। पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर खांडू राज होगा. जी हां पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. गुरुवार 13 जून को बीजेपी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में पेमा खांडू ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. बता दें कि पेमा खांडू 2016 से ही अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने महज पांच महीने में तीन राजनीतिक दलों के साथ काम किया. कांग्रेस छोडक़र खांडू पीपीए में गए और इसके बाद उन्होंने कुछ ही महीनों में बीजेपी का दामन थाम लिया. एक दिन पहले यानी 12 जून को पेमा खांडू को विधायक दल का नेता चुना गया था.
नेता चुने जाने के बाद पेमा खांडू ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया और 13 जून को वह तीसरी बार प्रदेश के मुखिया बन गए. बता दें कि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किए गए थे. जबकि इसके नतीजे 2 जून 2024 को घोषित हुए थे. नतीजों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 विधानसभा सीट में से 46 सीटों पर कब्जा जमाया था.
कुशल राजनीज्ञ होने के साथ-साथ पेमा खांडू की रुचि खेल और संगीत में भी है. जब भी पेमा खांडू को राजनीति से समय मिलता है वह म्यूजिक और खेल में व्यक्त बिताते हैं. क्रिकेट खेलने का शौक रखने वाले खांडू कई टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं. इसके अलावा वह प्रदेश में भी खेलों को प्रोत्साहित करते रहे हैं. इनमें फुटबॉल, क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेल भी शामिल हैं.
पेमा खांडू की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हिंदू कॉलेज से इतिहास  में ग्रेजुएशन की उपाधि हासिल की. पेमा ने काफी कम उम्र में मुख्यमंत्री पद संभाल लिया था. 36 वर्ष की आयु में ही वह पहली बार सीएम बने. पेमा अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिले तवांग की मुक्तो सीट पर अपना होल्ड रखते हैं. यहीं से वह 2016 से लगातार जीत करते आ रहे हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आदर्श चंपावत की कार्ययोजना में अफसर लाएं तेजी :सीएम धामी
Next: दहेज हत्या में दोषी पति को पांच वर्ष सजा

Related Post

rns featured image new
  • अरुणाचल
  • राष्ट्रीय

पेमा खांडू फिर बनेंगे मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता चुने गए

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0
rns featured image new
  • अरुणाचल
  • राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश का सबसे पुराना बाजार जलकर हुआ खाक, 700 दुकानें हुई स्वाहा

RNS INDIA NEWS 26/10/2022 0
rns featured image new
  • अरुणाचल

प्रशिक्षण के दौरान 84 कांस्टेबल मिले कोरोना संक्रमित

RNS INDIA NEWS 26/09/2020 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.