Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पवासी महासू महाराज की देव पालकी को कराया शाही स्नान
  • देहरादून

पवासी महासू महाराज की देव पालकी को कराया शाही स्नान

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  जेठ माह शुरू होते ही जौनसार बावर, रवाईं, बंगाण क्षेत्र में आराध्य कुल देवता चार भाई महासू का प्रवास प्रारंभ हो गया है। शनिवार को शाही स्नान के लिए पवासी महासू देवता अपने मूल मंदिर से बाहर निकलकर देववन पहुंचे थे। रविवार को पवित्र स्थल देववन में देवता ने शाही स्नान किया। प्रत्येक वर्ष जेठ माह में पवासी महासू देवता की पालकी तीन दिन के प्रवास पर देववन जाती है। शनिवर को ठडियार स्थित मूल मंदिर से कोठी गाड पट्टी, पिंगल पट्टी, मासमोर पट्टी के देव कारिंदे देव पालकी को देववन ले जाने के लिए निकले। इस दौरान हनोल, चातरा, खूनीगाड शटंगधार, कोटी, चौसाल, काण्डा, टियूटाड, त्यूणी, रडू, कथियान, शिलगाव क्षेत्र के दर्जनों गांवों से श्ररदालू देव पालकी के साथ देववन के लिए रवाना हुए। शनिवार देर रात पालकी प्राचीन पवित्र स्थल देववन पहुंची। रविवार को पालकी ने पवित्र कुंड में शाही स्नान किया। बजीर पाशीबिल जयपाल सिंह पंवार ने बताया शनिवार और रविवार को पालकी देववन में रहेगी। सोमवार को शाम देववन मे पूजा के बाद रात्रि प्रवास देवलाड़ी मंदिर में विराजमान होगी। कुछ समय देवता इसी मंदिर विराजमान रहेंगे। पवासी महासू देवता की देववन यात्रा धर्म-कर्म के लिहाज से बड़ी महत्वपूर्ण मानी जाती है। संतान प्राप्ति, नाना प्रकार के कष्टों के निवारण देववन यात्रा से सफल होना बताया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला की मौत के मामले में पति पर हत्या का केस दर्ज
Next: बर्द्धमान में 10 लाख की रिश्वत लेते सीबीआई के हाथों डॉक्टर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.