Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Pauri ।। जन जागरुकता रैली व नुक्कड़ नाटक से दिया नदियों के संरक्षण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri ।। जन जागरुकता रैली व नुक्कड़ नाटक से दिया नदियों के संरक्षण का संदेश

01/04/2022
rns featured image new

पौड़ी। राजकीय महाविद्यालय पाबौ में नमामि गंगे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जन जागरुकता रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नदियों के संरक्षण का भावुक संदेश दिया।

इसके अलावा छात्रों ने पाबौ बाजार में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। महाविद्यालय पाबौ के नमामि गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश उभान ने किया। उन्होंने कहा कि पति‌त पावनी मां गंगा व उनके प्रवाह तंत्र से जुड़ी सभी नदियों, गाड़, गेदेरों का पारिस्थितिकीय महत्व के साथ-साथ आस्था का अगाध जुड़ाव भी है। हर नागरिक को नदियों के संरक्षण में अपनी-अपनी अहम भागीदारी निभानी होगी।

डा. उभान ने कहा कि नदी संरक्षण के लिए हमें अपनी आदतों में बदलाव करना होगा। जिसके तहत हमे नदियों में गंदगी का प्रवाह, प्लास्टिक का निस्तारण, मवेशियों को स्नान, कपड़े धोने जैसे कदम नहीं उठाने होंगे।

कहा सरकार को बड़ी-बड़ी कं‌पनियों से निकलने वाली गंदगी को नदियों में प्रवाहित होने से बचाना होगा। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सबसे पहले पाबौ बाजार क्षेत्र व आसपास जन जागरुकता रैली निकाली।

इस दौरान छात्रों ने नारो, स्लोगन व तख्तियों के माध्यम से लोगों को नदियों के संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित किया। पाबौ बाजार में छात्रों ने नदी संरक्षण विषय पर भावुक नुक्कड़ नाटक की प्रस्त‌ुति दी। जिसे दर्शको ने तालियों की गड़गड़ाहट से खूब सराहा। छात्रों ने कहा नदियां हमारी धरोहर हैं, जिनकी स्वच्छता सरकार की ही नहीं हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है।

पाबौ बाजार में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही पश्चिमी नयार नदी के तट पर गंगा आरती का आयोजन भी किया गया। इस दौरान महिला मंगल दल के साथ लोगों ने आरती की।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. मुकेश शाह ने नदियों, उनके प्रवाह तंत्र, प्रदूषण, जागरुकता व दायित्वों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर डा. तनुजा रावत, डा. जेपी पंवार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

RNS/DHNN

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Pauri ।। 3 साल से बंद पड़े सेडियाखाल स्कूल का फिर से होगा संचालन
Next: Haridwar ।। बिजली के बढ़े दामों से व्यापारी और आमजन खफा

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.