Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी परिसर से बीज बम अभियान का आगाज
  • पौड़ी

पौड़ी परिसर से बीज बम अभियान का आगाज

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
rns featured image new

पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी से बीज बम अभियान का आगाज हो गया है। अभियान का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. प्रभाकार बडोनी ने किया। अभियान के तहत पहाड़ के औषधीय पादपो के बीजों को बम बनाकर वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा जंगलों में फेंका जा रहा है। जिससे विलुप्ति की कगार पर खड़े इस औषधीय पादपों को संरक्षित किया जा सके। विभाग में सेवारत असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सविता के इस प्रयास की परिसर निदेशक प्रो. बडोनी ने जमकर सराहना की है। अभियान ह‌रियाली पर्व तक निरंतर जारी रहेगा। प्रो. प्रभाकर बडोनी ने नागदेव के जंगल में बीज बम फेंककर अभियान का आगाज किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि परिसर का वनस्पति विज्ञान विभाग पहाड़ के औषधीय पादपो के संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सविता बिष्ट के मार्गदर्शन में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राएं इस अभियान में अहम योगदान दे रहे हैं। परिसर निदेशक प्रो. बडोनी ने कहा कि यह औषधीय पादपो का संरक्षण पृथ्वी व मानव जगत के लिए महत्वपूर्ण है। अभियान का संचालन कर रही डा. सविता बिष्ट ने बताया कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में टिमरु, हिसर, किनगोड़, काफल जैसे अनेक औषधीय पादप पाए जाते हैं, लेकिन इनमें अनेक औषधीय प्रज‌ातियां विलुप्ति की कगार पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वनस्पति विभाग के छात्रों के सहयोग से विभिन्न औषधीय पादपो के 400 बीज बम बनाए गए हैं। कहा जंगल की उपजाऊ मिट्टी में गोबर या वर्मी कंपोस्ट मिलाकर गोलियां बना उनके अंदर बीज भरे जाते हैं। जिन्हें छात्र व शिक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में जंगलों में फेंक रहे हैं। इस दौरान वनस्पति विज्ञान विभाग परिसर में बांज, बुरांश, देवदार सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे भी रोपे गए। इस अवसर पर डा. यशवंत राणा, महेश चंद्र, विनय कुमार, अंजलि, मौ. शकील, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़-घाट एनएच में पिकप पलटी, दो की मौत-पांच घायल
Next: उत्तराखंड शौर्य सम्मान से सम्मानित होंगे कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.