Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी पालिका ने भवन कर पर दी पांच फीसदी की छूट
  • पौड़ी

पौड़ी पालिका ने भवन कर पर दी पांच फीसदी की छूट

RNS INDIA NEWS 25/03/2022
rns featured image new

पौड़ी। नगर पालिका पौड़ी की बोर्ड बैठक कई अहम प्रस्ताव पारित हुए। करीब चार महीने के बाद पालिका की बोर्ड बैठक शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष की अगुवाई में हुई। शहर वासियों को राहत देते हुए 30 मई तक भवन कर में पांच फीसदी की भी छूट दी गई। बोर्ड बैठक में कोरोना काल के बाद पहली बार ग्रीष्मोत्सव के आयोजन पर चर्चा हुई। कहा गया कि इस आयोजन के लिए प्रस्ताव आयुक्त गढ़वाल को भेजा जाएगा और पालिका बोर्ड फंड से 25 लाख की धनराशि की स्वीकृति भी आयुक्त से लेगी। ग्रीष्मोत्सव का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा स्टार नाइट में मशहूर कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही स्थानीय शिक्षण संस्थाएं व स्थानीय कलाकार भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शुक्रवार को पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। पालिकाधक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि मई के दूसरे सप्ताह में भव्य ग्रीष्मोत्सव मेला आयोजित किया जाएगा। मेले के आयोजन में पालिका प्रशासन द्वारा 25 लाख की धनराशि व्यय करने के लिए जल्द ही गढ़वाल मंडल आयुक्त से अनुमति ली जाएगी। सात दिवसीय ग्रीष्मोत्सव में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 8 और उत्तराखंड से 4 टीमें हिस्सा लेंगी। ग्रीष्मोत्सव में बच्चों, महिलाओं, पुरुषों हर वर्ग के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। स्टार नाइट, स्थानीय कलाकारों व शिक्षण संस्थाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। पालिकाध्यक्ष बेनाम ने बताया कि बस अड्डा पौड़ी का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जल्द ही बस अड्डा अस्तित्व में आ जाएगा। कहा मुख्यालय में पर्यटन विकास के क्षेत्र में एक नई पहल के रुप में जिप लाइन तैयार की जा रही है। इसके अलावा क्यूंकालेश्वर महादेव मंदिर से किनास पर्वत तक ट्रैकिंग रुट विकसित किया जा रहा है। बेनाम ने कहा कि शहर के सभी मोटर मार्गों पर नाली, स्कपर सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी व लोनिवि एनएच खंड श्रीनगर के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही कार्य शुरु कर लिया जाएगा। कहा पालिका के पास अब कोई जमीन शेष नहीं है, ऐसे में पालिका प्रशासन सरकार से जमीन की मांग कर रहा है। जिसके लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। बोर्ड बैठक में इसके साथ ही भवन कर में 5 फीसदी की छूट प्रदान करते हुए जमा ‌तिथि को भी 30 मई तक बढ़ाया गया। शासनादेश के मुताबिक कार्मिकों का महंगाई भत्ते को भी मंजूदी दी गई।वहीं पालिका प्रशासन मुख्यालय पौड़ी में पर्यटन विकास के क्षेत्र में जिप लाइन तैयार करने की योजना बना रही है। किनास पर्वत ट्रैकिंग रुट पर कार्य चल रहा है। बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी पौड़ी प्रदीप बिष्ट ने किया। बैठक में ईई लोनिवि डीपी नौटियाल, एसडीओ विद्युत आरपी नौटियाल, एई जल संस्थान एसएस जेठूड़ी, सभासद विक्रम रावत, मनमोहन सिंह, एसपी बहुगुणा, अनीता रावत, यशोदा नेगी, अनीता काला, लेखाकार सुरेंद्र सिंह रावत, सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 14 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
Next: गुमशुदा युवक की तलाश में जुटी पुलिस व एसडीआरएफ

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.