Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में शिक्षक को लापरवाही बरतने पर किया निलंबित
  • पौड़ी

पौड़ी में शिक्षक को लापरवाही बरतने पर किया निलंबित

RNS INDIA NEWS 25/02/2025
rns featured image new
पौड़ी(आरएनएस)।  पोखड़ा ब्लाक के एक प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक को सेवा के प्रति लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। शिक्षक पर नशे में रहने का आरोप है। वह स्कूल नहीं पहुंचा, जिससे शिक्षण कार्य ठप रहा। डीईओ बेसिक पौड़ी रणजीत सिंह नेगी ने प्राथमिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने प्रकरण की विस्तृत जांच उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को सौंपकर 20 दिनों में रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। पोखड़ा ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलाणा बीते 21 फरवरी को बंद था। निवर्तमान ग्राम प्रधान व प्रशासक सलाणा ने शिक्षक के कमरे में जाकर देखा, तो वह शराब के नशे में था। जिसकी शिकायत उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से की। विभागीय अफसरों ने समीपवर्ती एक स्कूल के शिक्षक को राप्रावि सलाणा भेजा। उन्होंने भी शिक्षक के स्कूल में नहीं होने और स्कूल बंद होने की पुष्टि की। उप शिक्षा अधिकारी पोखड़ा ने प्रकरण की रिपोर्ट डीईओ बेसिक पौड़ी को भेजी।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकारिता चुनाव में 50 में से 41 डायरेक्टर भाजपा के : राजेश शुक्ला
Next: जिलाधिकारी ने जनपद रिवर ड्रेजिंग कार्यों की ली समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.