Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में डंपर की चपेट में आने से युवती की मौत
  • पौड़ी

पौड़ी में डंपर की चपेट में आने से युवती की मौत

RNS INDIA NEWS 28/06/2024
Dead body.jpg

पौड़ी(आरएनएस)। पौड़ी- कोटद्वार नेशनल हाईव पर शुक्रवार को सुबह डंपर की चपेट में आ जाने से एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे का शिकार हुई युवती बाइक में पीछे बैठी थी और उसने बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। मामले में युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देते आरोप लगाया कि डंपर चालक के लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से यह हादसा हुआ है। पौड़ी-कोटद्वार नेशनल हाईवे पर छत्तरीधार के पास शुक्रवार को यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कोतवाली पौड़ी के प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बाइक सवार के ब्रेक लेते ही पीछे बैठी 20 वर्षीय पार्वती पुत्री यशवंत सिंह निवासी गाड़ का मरगांव परसुंडाखाल अनियंत्रित होकर डंपर के पिछले टायर की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को 108 सेवा की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। बताया कि युवती अपने घर से कंप्यूटर करने के लिए पौड़ी आ रही थी और शुक्रवार को बाइक सवार से उसने पौड़ी आने के लिए लिफ्ट ली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस मामले में युवती के भाई आशीष रावत ने पुलिस को तहरीर दी है जिसमें डंपर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। हादसे के बाद युवती के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल डंपर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा-कांग्रेस का जनसंपर्क जोरों पर
Next: किशोरी गैंगरेप-हत्या मामला:  प्रेमी का पिता भी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.