Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किशोरी गैंगरेप-हत्या मामला:  प्रेमी का पिता भी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

किशोरी गैंगरेप-हत्या मामला:  प्रेमी का पिता भी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या कर देने के आरोपी प्रेमी अमित सैनी के पिता मदन पाल सैनी को भी शुक्रवार को बहदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिता पर आपराधिक षडयंत्र में शामिल होने का आरोप है जबकि फरार चल रहे ग्राम प्रधानपति आदित्यराज सैनी, प्रेमी की बहन रुबी की तलाश में पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी, पुलिस फोर्स पूरी तरह से मुस्तैदी बरत रही है। गुरुवार को बहादराबाद क्षेत्र में राजमार्ग पर खून से लथपथ मिले किशोरी के शव की गुत्थी सुलझाते हुए छह आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी थी कि किशोरी को बीयर पिलाकर दो युवकों ने गैंगरेप किया था जबकि दो दोस्त आवाजाही होने के कारण रेप नहीं कर सके थे। इसके बाद अपने प्रेमी अमित सैनी के घर पहुंची किशोरी के साथ प्रेमी ने भी रेप किया था। किशोरी ने जब गैंगरेप की बाबत प्रेमी को बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी तब झल्लाए प्रेमी, उसके परिजनों ने किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। घायल किशोरी को प्रेमी अमित सैनी ने राजमार्ग पर ले जाकर एक चौपहिया वाहन के आगे धक्का देकर हत्या कर दी थी। इस पूरे प्रकरण की जानकारी ग्राम प्रधानपति आदित्यराज सैनी को भी थी, लेकिन उसने पूरे मामले पर पर्दा डाले रखा था। पुलिस ने गैंगरेप के चार आरोपी, प्रेमी, उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया था जबकि पिता, बहन और ग्राम प्रधानपति फरार चल रहे थे। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि प्रेमी अमित सैनी के पिता मदन सैनी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि पिता पर पुत्र का सहयोग करने का आरोप है। बताया कि फरार चल रही बहन और ग्राम प्रधानपति की तलाश में पुलिस जुटी है। एसओ ने आमजन से अपील करते हुए अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि गांव में पुलिस फोर्स पूरी तरह से चौकसी बनाए हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में डंपर की चपेट में आने से युवती की मौत
Next: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.