Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में 24 को लगेगा मंसार मेला
  • पौड़ी

पौड़ी में 24 को लगेगा मंसार मेला

RNS INDIA NEWS 16/11/2023
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। कोट ब्लाक के फलस्वाड़ी गांव में 24 नवंबर को मंसार मेला होगा। मेले को भव्य रुप देने के लिए 22 नवंबर से देवप्रयाग स्थित रघुनाथ मंदिर से तीन दिवसीय सीता सर्किट परिपथ यात्रा शुरू होगी। कोट क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों से आए ग्रामीणों की बैठक में परिपथ यात्रा निकालने जाने की योजना को अंतिम रूप दिया गया। क्षेत्र के वाल्मीकि मंदिर परिसर में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल की अध्यक्षता में बुधवार को तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीता सर्किट के निर्माण को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया गया। इस दौरान बताया गया कि फलस्वाड़ी गांव स्थित माता सीता की समाधि स्थल पर 24 नवंबर को मंसार मेले का आयोजन होगा। इस दौरान सीता सर्किट परिपथ समिति सितोनस्यूं का भी गठन किया गया। जिसमें आचार्य अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल को संयोजक, कोट के पूर्व क्षेत्र प्रमुख सुनील लिंगवाल को अध्यक्ष, सुखदेव रावत को सचिव, राजपाल रौथाण को उपाध्यक्ष तथा मयूर भटट को सह सचिव की, जगमोहन सिंह रौथाण को कोषाध्यक्ष जिम्मेदारी सौंपी गई। यात्रा के संयोजक आचार्य अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल ने बताया कि सीता सर्किट का निर्माण कार्य जल्द शुरु किया जाना जरुरी है। कहा कि इस संबंध में सरकार से भी मांग की जाएगी। बताया कि 22 नवंबर को रघुनाथ मंदिर से सीता परिपथ यात्रा शुरु होगी। जो विधाकोटी होते हुए रात्रि विश्राम मुच्छयाली गांव में करेगी। बताया कि 23 नवंबर को यात्रा मुच्छयाली गांव से होते हुए घुड़दौड़ी, डांडापानी से देवल गांव में रात्रि विश्राम करेगी। उन्होने बताया कि 24 नवंबर को यात्रा निशान के साथ फलस्वाड़ी गांव स्थित माता सीता की समाधि स्थल पर पहुंचेगी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य, सुरेंद्र रावत, प्रवीन पंवार, अनिल गुसांई, उत्तम लिंगवाल, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध
Next: राशिफल 17 नवम्बर

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.