Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी के 40 केंद्रों में होंगी पटवारी, लेखपाल परीक्षा
  • पौड़ी

पौड़ी के 40 केंद्रों में होंगी पटवारी, लेखपाल परीक्षा

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
rns featured image new

पौड़ी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 8 जनवरी को जिले में आयोजित होने वाली राजस्व उप निरीक्षक(पटवारी/लेखपाल) परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिूपर्वक बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। डीएम ने परीक्षा केंद्रों के लिए तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेटों को शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपंन करवाने के निर्देश दिए है। जिले के पौड़ी, श्रीनगर व कोटद्वार में इस परीक्षा के लिए कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। शुक्रवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम डा.आशीष चौहान ने परीक्षा केंद्रों में पेयजल, शौचालय, विद्युत सहित अन्य की व्यवस्था समय रहते पूरी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी सहित अन्य सामाग्री न हो। कहा कि चैकिंग के दौरान परीक्षार्थी के मोबाइल फोन व अन्य सामग्री अलग कक्ष में रखें व उनकी सामग्री की देखरेख के लिए एक कार्मिक तैनात करें। कहा कि 8 जनवरी को होने वाली परीक्षा संपंन होने तक परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू रहेगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पेपर होने से पूर्व व पेपर समाप्त होने पर पुलिस फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों की निगरानी बनाये रखें। कहा कि कोषागार से पेपर ले जाते समय पूरी पुलिस बल भी तैनात रखें। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी डा. आनंद भारद्वाज, जिला शिक्षाधिकारी रामेंद्र कुशवाह, समीक्षा अधिकारी लोक सेवा आयोग से तृप्ति रावत आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जोशीमठ को बचाने का हर संभव प्रयास कर रही सरकार: कोठारी
Next: धुमाकोट महोत्सव में लोक कलाकारों ने मोहा मन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.