Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला आया सामने
  • पौड़ी

पौड़ी जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला आया सामने

RNS INDIA NEWS 17/11/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने पहले महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाई और फिर उसको वायरल करने का डर दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया, जिससे महिला इतनी डर गई थी, कि वो घर तक छोड़कर दिल्ली चली गई थी। वहां उसने साइबर ठगों को 50 हजार रुपए और करीब 50 हजार रुपए के जेवरात तक दे दिए।
जानकारी के मुताबिक महिला 12 नवंबर को अपने ससुराल से अचानक लापता हो गई थी। महिला के परिजनों ने उसकी इधर-उधर काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। आखिर में परिजनों ने 14 नवंबर को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट पटवारी चौकी में दर्ज कराई। प्रशासन महिला की तलाश में जुटा हुआ था कि इसी बीच महिला अपने घर पहुंच गई। परिजनों और अधिकारियों ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किये। महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई थी। धीरे-धीरे ये दोस्ती और गहरी होती चली गई। इसके बाद दोनों फोन पर भी बातचीत करने लगे, दोनों के बीच वीडियो कॉल भी हुई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने महिला की कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना ली, जिनको लेकर आरोपी ने महिला को ब्लेकमैल करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने उसे पैसे नहीं दिए तो वो उसका वीडियो वायरल कर देगा, जिससे महिला काफी डर गई थी और वो घर से 50 हजार रुपए और अपने कीमत जेवरात लेकर दिल्ली भाग गई। महिला के मुताबिक दिल्ली में उसे वो व्यक्ति मिला, जिससे वो फोन पर बात करती थी। उसने उससे 50 हजार रुपए और जेवरात ले लिए। आरोपी ने पीड़िता को बताया कि वो पंजाब का है। इसके बाद महिला अपने घर वापस आ गई। वहीं इस मामले में नायब तहसीलदार पौड़ी हरेंद्र खत्री का कहना है कि महिला के 164 में बयान दर्ज कराए गए हैं। इस मामले की अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाजा से निकाली गई भारतीय महिला काहिरा पहुंची;  अब अपने घर कश्मीर वापसी का इंतजार
Next: टैक्‍सी खाई में गिरी, 9 की मौत

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.