Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • संगठन की मजबूती पर दिया जोर
  • पौड़ी

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
rns featured image new

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में भाजपा की जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाए जाने में प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत कड़ी का हिस्सा है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रातव ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, जिला मंत्री राकेश रुडोला, नरेंद्र रावत, जिला कोषाध्यक्ष संजय रावत, जिला कार्यालय मंत्री राजेंद्र रावत सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने बताया कि पार्टी के सांगठनिक जनपद पौड़ी में तीन विधान सभाओं के 13 मंडल शामिल हैं। संगठन ने एक नए मंडल अगरोड़ा का प्रस्ताव हाईकमान को भेजा है। कहा नए अगरोड़ा मंडल में कफोलस्यूं पट्टी व खातस्यूं पट्टी को श‌ामिल किया गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर जिले में मंडलो की संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी। इस अवसर पर निवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, महामंत्री अनूप देवरानी, सुरेश जुगरान, सभासद हेमंती गुसांई, संगीता डोभाल, हेमलता भट्ट, भारत भूषण नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्यमिता का प्रशिक्षण लेकर छात्र बनेंगे आत्मनिर्भर
Next: शिक्षकों ने की वेतनवृद्धि की वसूली पर रोक लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.