Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी आकाशवाणी में द्वितीय प्रसारण सेवा शुरू
  • पौड़ी

पौड़ी आकाशवाणी में द्वितीय प्रसारण सेवा शुरू

RNS INDIA NEWS 01/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। आकाशवाणी पौड़ी में द्वितीय प्रसारण सेवा शुरू हो गई है। आकाशवाणी की महानिदेशक डा.सुधा गुप्ता और एडीपी मनोहर सिंह ने कहा कि द्वितीय प्रसारण सभा शुरू होने से न केवल पहाड़ की कला, साहित्य, संस्कृति की भी वृद्धि होगी बल्कि सरकार की जन उपयोगी कार्यों की सूचना भी जन जन पहुंचेगी।
आकाशवाणी पौड़ी के प्रसारण सभा में 2 अप्रैल से विस्तार मीडियम वेब 1602 किलो हर्ट्ज के साथ ही एफएम 100.1 मेगाहर्ट्ज और प्रसार भारती के ऐप न्यूज़ ऑन एआईआर पर सुनाई देने वाला आकाशवाणी केंद्र पौड़ी अब महानिदेशक डा. सुधा गुप्ता के निर्देश पर दो प्रसारण सभाओं में अपने श्रोताओं तक पहुंचेगा। पहली प्रसारण सभा सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर अपराहन 1 बजकर 10 मिनट तक चलेगी। वहीं दूसरी प्रसारण सभा सांय 4 बजकर 56 मिनट से रात्रि 9 बजकर 30 मिनट तक आयोजित होगी। बता दें कि पहले केवल एक ही प्रसारण केंद्र द्वारा प्रसारित होता था। लम्बे समय से प्रसारण की अवधि बढ़ाने को लेकर यहां कार्य कर रहे उद्घोषक, कम्पीयर सहित जिले के साहित्य, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोग सक्रिय थे। संस्कृति कर्मी एवं उद्घोषक योगम्बर पोली ने बताया कि पूर्व में सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत ने केंद्र का दौरा किया था और आश्वस्त किया यह कि केंद्र की प्रसारण अवधि में जल्द विस्तार होगा। केंद्र में कार्यरत उदघोषक, कम्पियरों ने आकाशवाणी पौड़ी की द्वितीय प्रसारण सेवा को शुरू करने के लिए सांसद तीरथ सिंह रावत का धन्यवाद किया है। उद्घोषक योगंबर पोली ने बताया कि आकाशवाणी पौड़ी की ट्रांसमीटर क्षमता काफी कम है। साथ ही ट्रांसमीटर काफी पुराना है। जिसे नए एफएम ट्रांसमीटर के साथ बदला जाना आवश्यक है। बताया कि सांसद गढ़वाल द्वारा नये ट्रांसमीटर का उपहार भी शीघ्र पौड़ी को दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी: लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी का संकट
Next: वन आरक्षी परीक्षा में 4209 अभ्यर्थी करेंगे प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.