Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Pauri । छात्रों का चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम नहीं आने पर दी आंदोलन की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri । छात्रों का चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम नहीं आने पर दी आंदोलन की चेतावनी

30/03/2022
Pauri । छात्रों का चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम नहीं आने पर दी आंदोलन की चेतावनी

पौड़ी : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में स्नातक स्तर के छात्रों का चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम नहीं आने पर छात्र-छात्राओं और छात्र नेताओं ने नाराजगी जताई है। जल्द ही परीक्षा परिणाम नहीं आने पर छात्र-छात्राओं व छात्र नेताओं ने परिसर निदेशक को ज्ञापन देकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंगलवार को पौड़ी परिसर के निदेशक डा. प्रभाकर बडोनी को छात्र नेताओं ने ज्ञापन दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कहा कि स्नातक स्तर के छात्रों का चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में अनुपस्थिती लगा दी गयी थी, जिस पर छात्रों द्वारा आंदोलन किया गया था।

जिस पर परिसर निदेशक ने कमेटी बनाकर जल्द इसका निस्तारण कर परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने का आश्वासन छात्रों को दिया था। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। इससे छात्र एमए में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। कहा कि परीक्षा परिणाम नहीं आने से छात्रों में आक्रोश बना है।

इस दौरान छात्र-छात्राओं व छात्र नेताओं ने कहा कि जल्द ही समस्या हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने में छात्र नेता मुकुल पंवार, पिंकेश कुमार, प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह, अमन मुयाल, ऐश्वर्या, छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, आदित्य सिंह, देव, सचिन नेगी, अमन नयाल, संजना आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Srinagar Garhwal । देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक ने किया डोभ और पंचुर मोटरमार्ग का शिलान्यास
Next: Pauri । हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में दी नई शिक्षा नीति पर जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.