Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने पर कॉंग्रेसी आक्रोशित, फूँका मुख्यमंत्री धामी का पुतला
  • अल्मोड़ा

पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने पर कॉंग्रेसी आक्रोशित, फूँका मुख्यमंत्री धामी का पुतला

RNS INDIA NEWS 14/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-14 at 1.33.00 PM

पेपर लीक की सी बी आई जाँच की उठाई प्रबल माँग

अल्मोड़ा। पटवारी प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक होने पर काँग्रेसियों ने चौघानपाटा में एकत्रित होकर धामी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया। काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार सुनियोजित षडयंत्र रचकर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने पहले अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से युवाओं को छलकर हाकम सिंह जैसे अपने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया, वहीं अब प्रदेश के लोक सेवा आयोग संस्था के माध्यम से पटवारी परीक्षा कराकर उसे भी लीक करा दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश धामी सरकार में नैतिकता बची है। तो सम्पूर्ण पेपर लीक घटनाओं की सीबीआई जाँच कराकर जनता के समक्ष सच को आगे लाये।
वरिष्ठ काँग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार उत्तराखण्ड की जनता के समक्ष अपना जनविश्वास खो चुकी है। सरकार की निर्णयशक्ति शून्य हो चुकी है। बेरोजगार युवाओं के विश्वास के साथ लगातार छल करके धामी सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में असफल हो गयी है। धामी सरकार के कारनामों के बाद बीजेपी का राष्ट्रीय संगठन मुख्यमंत्री बदलकर जनता के बीच पुराने कारनामों पर अब पर्दा डालने की कोशिश में है।
महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि आज युवा प्रतियोगी युवक युवतियां पेपर लीक के बाद बड़े तनाव में हैं। धामी सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ भद्दा मजाक किया है। जिसका जवाब आने वाले समय में युवावर्ग अवश्य देगा।
नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि धामी सरकार ने युवाओं के साथ बड़ा छल करके उन्हें रोजगार नहीं देने का षड्यंत्र रच रही है। जिसका काँग्रेस पार्टी विरोध करती है।
पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी ने कहा कि धामी सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति करके युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा षड्यंत्र रच रही है। प्रदेश में नकल माफियाओं का खौफ बढ़ना धामी सरकार की कानून व्यवस्था ऒर उदासीन प्रशासनिक क्षमता का परिचय आम जनता के बीच बन चुका है। धामी सरकार के पेपर लीक घटनाओं को कांग्रेस पार्टी आम जनता के बीच में ले जाकर धामी सरकार की पोल खोलेगी।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, सभासद सचिन आर्या, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, आशा जोशी, जया जोशी, राधा बिष्ट, जिला महामंत्री मनोज कुमार जोशी, विपुल कार्की, पंकज वर्मा, अख्तर हुसैन, वैभव पांडे, सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता और आसपास के पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी
Next: ट्रैप में फंसा बिजनेसमैन, वीडियो कॉल पर अदाएं दिखाकर कपड़े उतरवाए, फिर वसूले 2.88 करोड़

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.