Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पछास कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर किया गया हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय
  • नैनीताल

पछास कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर किया गया हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय

RNS INDIA NEWS 29/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। एबीवीपी द्वारा शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाने पर एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी में पछास कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर किया गया हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। रविवार को भाकपा माले के नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि आजादी के आंदोलन के अमर नायक शहीदएआजम भगत सिंह के जन्मदिन पर इस तरह का हमला और तोड़फोड़ बताता है कि भगत सिंह के विचार संघ और उनके अनुषांगिक संगठन एबीवीपी को कितने नागवार हैं। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज हल्दूचौड़ में भी आइसा द्वारा भगत सिंह का जन्मदिन मनाने पर वहां एबीवीपी ने विरोध किया, झगड़ा शुरू कर दिया, छात्र छात्राओं को आतंकित करना शुरू किया जिससे आइसा को कॉलेज के स्थान पर हल्दूचौड़ बाजार में कार्यक्रम आयोजित करना पड़ा। ज्ञान, चरित्र, एकता की बात करने वाले ये कैसे संगठन के लोग हैं जिन्हें भगत सिंह का जन्मदिन मनाने पर आपत्ति होती है और ये सीधे छात्र छात्राओं से मारपीट करनी शुरू कर देते हैं। एबीवीपी के यही लोग हल्द्वानी में पहले एक डॉक्टर से भी दिनदहाड़े मारपीट करते हुए पाए गए थे। ये तो खुलेआम गुंडागर्दी है। हद तो यह है इनकी कारिस्तानियों को सीधे सत्ताधारी भाजपा का राजनीतिक संरक्षण हासिल है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले मांग करती है कि कॉलेज और बाहर बेरोकटोक चल रही एबीवीपी की इस गुंडागर्दी पर रोक लगाई जाए, हमले के लिए जिम्मेदार एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाय।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वृद्धावस्था पेंशन की पात्रता धारित करने वाले समाज कल्याण विभाग में दें सूचना
Next: सोनप्रयाग- गौरीकुंड के भूस्खलन जोन में वैकल्पिक पैदल मार्ग का काम शुरू

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.