Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्रकार के साथ मारपीट की उच्चस्तरीय जांच की मांग
  • हरिद्वार

पत्रकार के साथ मारपीट की उच्चस्तरीय जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new
हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली एडवोकेट के ज्वालापुर स्थित कार्यालय पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता तथा जिला कांग्रेस महासचिव इरफान भट्टी के संचालन में हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि टिहरी जेल में एक कैदी के साथ हुए अत्याचार की खबर प्रसारित करने के बाद टिहरी जेल के अधीक्षक ने पत्रकार नावेद अख्तर को टिहरी बुलाकर उसके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की।  जिसमें पत्रकार नावेद के शरीर पर व आंख पर गंभीर चोटें पहुंची और फिर भी पत्रकार नावेद के विरुद्ध ही थाने पर दो झूठी और मनगढंत कहानी गढ़कर रिपोर्ट करा दी। यह अति निन्दनीय है। बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्षद इसरार सलमानी व पार्षद रियाज अहमद ने कहा कि पत्रकार नावेद के साथ टिहरी जेल में कई गयी मारपीट की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करायी जानी चाहिए। जांच होने तक टिहरी जेल अधीक्षक को निलंबित किया जाये। कांग्रेस के जिला महामंत्री इरफान अली भट्टी व शाहबुद्दीन अंसारी ने कहा कि टिहरी जेल अधीक्षक ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकार की आवाज को दबाने के लिए पत्रकार नावेद के साथ मारपीट कर उसे जख्मी किया।  पत्रकार नावेद की आंख पर गम्भीर चोट पहुंचायी गयी। बैठक में तय किया गया कि पत्रकार के साथ की गई मारपीट एवं उसके विरुद्ध लिखायी गयी रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच अन्य जिले की पुलिस से करायी जाये तथा जेल अधीक्षक को बर्खास्त किया जाये। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मण्डल डीजीपी अशोक कुमार एवं आईजी जेल से जेल अधीक्षक टिहरी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के लिए मिलेगा। बैठक में वरिष्ठ कांग्र्रेसी नेता रामपाल शर्मा, गयूर प्रधान, समाजसेवी डा.शमशाद, पूर्व मण्डी समिति उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा, रियाज अली एडवोकेट, रईस अब्बासी, नौशाद बेग, तस्लीम कुरैशी, रिहान सिद्दिकी, कुलदीप, निखिल कुमार, तरुण कुमार, अनुज कुमार, अभिषेक गिहार, रमन गिहार, महराज फारूखी, शाहनवाज, शहराज, फुरकान मंसूरी, निसार अब्बासी, एजाज अली आदि उपस्थित रहे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: कूड़ा निस्तारण मामले को लेकर कांग्रेसियों का धरना रहा जारी
Next: अखिलेश यादव से मिले सपा नेता महंत शुभम गिरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.