Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पत्नी की हत्या करने को तमंचा खरीद कर लाया आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

पत्नी की हत्या करने को तमंचा खरीद कर लाया आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2023
rns featured image new

देहरादून। पत्नी की हत्या करने के लिए तमंचा खरीदकर लाए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। तमंचा वह काशीपुर से खरीदकर लाया। तमंचा बेचने वाले की पुलिस तलाश कर रही है। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को गोपनीय सूचना मिली। पता लगा कि हरिपुर नवादा में एक महिला और उसके पति के बीच तीसरे व्यक्ति को लेकर विवाद हुआ। पति ने पत्नी और तीसरे व्यक्ति को ठिकाने लगाने की धमकी दी। पत्नी को धमकी देने का आरोपी सुबह ही गायब हो गया। पुलिस ने महिला और जिस व्यक्ति को लेकर विवाद हुआ उससे पूछताछ की। मौके पर सादी वर्दी में पुलिस तैनात की गई। रविवार रात करीब ढाई पुलिस को पता लगा कि महिला का पति जिस व्यक्ति को लेकर विवाद हुआ, उसके घर के पास पहुंचने वाला है। वहां पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान हसीन (26) हाल निवासी हरिपुर नवादा, नेहरू कॉलोनी, मूल निवासी बहेड़ी, जिला बरेली, यूपी के रूप में हुई। आरोपी दून में बिजली मैकेनिक का काम करता है।
डीआईजी कुंवर ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता है। इसलिए उसने पत्नी और तीसरे व्यक्ति को मारने की योजना बनाई। रविवार सुबह घर से सीधे काशीपुर गया। वहां एक व्यक्ति से तमंचा खरीदकर लाया। आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब हो पता, उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी ने ली सीएम धामी से फोन पर उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जानकारी
Next: सीएम धामी ने ली सशक्त उत्तराखण्ड@25 के लक्ष्यों को लेकर वन विभाग एवं लोनिवि की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.