Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • राजस्थान
  • पत्नी के चरित्र पर था संदेह, पति ने रस्सी से गला घोंट की हत्या, शव जंगल में दफनाया
  • राजस्थान

पत्नी के चरित्र पर था संदेह, पति ने रस्सी से गला घोंट की हत्या, शव जंगल में दफनाया

RNS INDIA NEWS 08/07/2022
rns featured image new

पाली/सोजत। जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला का पांच दिन पुराना का शव मिला, उसके पुत्र ने गत दिनों मां की गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला की उसके पति ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव जंगल में दफना दिया। पुलिस ने हत्या का राजफाश करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के अनुसार कंटालिया गांव में गत 2 जुलाई काे 40 वर्षीय संताेष देवी कालबेलिया को उसका पति नारायणलाल के साथ बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया। शाम को पति घर आ गया, लेकिन संतोष देवी घर नहीं आई। इस पर महिला के पुत्र ने बगड़ी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। एएसपी बुगलाल मीणा, सीओ हेमंत जाखड़ व बगड़ी नगर थानाधिकारी जीत सिंह की टीम ने शव गुरुवार शाम काे धारेश्वर महादेव मंदिर के जंगल से गुजर रही नदी में से बाहर निकाला। पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। मामले में जांच की तो पता चला कि महिला का पति 42 वर्षीय नारायणलाल कालबेलिया अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। वह 10-12 साल से घर से बाहर रहता था, उसकी पत्नी अपने तीनाें बच्चाें के साथ गांव में रहती थी। उसने फाेन पर पत्नी को कई बार बात करते हुए टोका था, लेकिन उसने अवैध संबंध हाेने से इनकार किया। उसने पत्नी की 2 जुलाई को ही रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने और शव को नदी में रेत में गाड़ कर पत्थरों से ढक दिया। पुलिस ने आरोपी पति नारायणलाल को गिरफ्तार कर लिया। शव पाेस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आरोपी से घटना में इस्तेमाल बाइक व कपड़े बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है।

आरोप : पुलिस की नौकरी से हो चुका है बर्खास्त
बगड़ी नगर थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि कंटालिया गांव का आरोपी नारायणलाल कालबेलिया तीन बच्चाें का पिता है। वह 15 साल पहले पुलिस में नाैकरी करता था, जिसे श्रीगंगानगर पुलिस से डयूटी में लापरवाही के कारण बर्खास्त कर दिया। उसके बाद वह जादू-टाेने का काम करता था और घर छाेड़ कर बाहर ही रहता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सृजन पत्रिका के द्वितीय अंक का कुलपति ने किया लोकार्पण
Next: यूके में महाराष्ट्र जैसा हाल, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस्तीफा देने को तैयार

Related Post

rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

पति ने धारदार हथियार से काट दिए बीवी और बेटा, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ

RNS INDIA NEWS 08/04/2024 0
rns featured image new
  • राजस्थान

खौफनाक : डंपर से कुचल कर 5 लोगों की हत्या, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

RNS INDIA NEWS 25/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.