Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पटेलनगर में ट्रक ड्राइवर से तमंचे के बल पर लूट
  • देहरादून

पटेलनगर में ट्रक ड्राइवर से तमंचे के बल पर लूट

RNS INDIA NEWS 05/08/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। पटेलनगर में ट्रक ड्राइवर को तमंचे के बल पर लूट लिया गया। दो आरोपी दिन दहाड़े ट्रक में चढ़े और वारदात के बाद फरार हो गए। मामले में पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी के नाह थाना दादो जिला अलीगढ़ निवासी ड्राइवर शिव शंकर शर्मा ट्रक लेकर रविवार को देहरादून आए थे। रविवार शाम उन्होंने अपना ट्रक पटेलनगर क्षेत्र में ओलंपस स्कूल के पास पार्क किया हुआ था। रविवार शाम करीब सवा तीन बजे वह ट्रक के भीतर आराम कर रहे थे। इस दौरान कंडक्टर और ड्राइवर साइड से एक-एक युवक ट्रक में चढ़ा। इनमें एक ने शिव शंकर की कनपटी पर तमंचा रखा। गोली मारकर हत्या करने का डर बनाकर आरोपी ड्राइवर से उनका मोबाइल फोन और नगदी लूटकर फरार हो गए। ट्रक से उतरने के बाद आरोपी भागे तो कुछ दूरी पर उनका साथी ग्रे रंग का स्कूटर लेकर खड़ा था। दोनों स्कूटर पर बैठकर फरार हो गए। शिव शंकर ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। एक को पकड़ भी लिया था। वह भी छूटकर भाग गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान सोमवार को भी जारी
Next: तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.