Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पटाखे फोड़ने पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई लोग घायल
  • देहरादून

पटाखे फोड़ने पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई लोग घायल

RNS INDIA NEWS 13/11/2023
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेपुर हरबर्टपुर में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक घर की खिड़कियों पर पटाखे फोड़े। पटाखों की आवाज से घर के अंदर सो रहे लोग दहशत में आ गए। जिसके बाद परिजन अपने परिचितों को बुलाकर घर से बाहर निकले। तभी दूसरे पक्ष के लोग भी लाठी-डंडे हाथ में लेकर मौके पहुंचे और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यही नहीं पटाखों से पीड़ित पक्ष जब उप जिला चिकित्सालय विकासनगर उपचार कराने पहुंचे तो पटाखे फोड़ने वाले पक्ष के लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उनकी पिटाई कर अस्पताल में तोड़फोड कर दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ धर्मावाला पुलिस चौकी में तहरीर दी है। रविवार को सहसपुर थाने के धर्मावाला चौकी क्षेत्र में फतेपुर गांव में एक पक्ष के लोग दीपावली मनाकर अपने बच्चों के साथ सो गये। तभी दूसरे पक्ष के कुछ युवा पुरानी रंजिश को लेकर परिवार की खिड़की पर पटाखे रखकर फोड़ने लगे। पटाखों की आवाज सुनकर घर में सो रहे लोगों की नींद ही नहीं टूटी बल्कि खिड़की पर हो रहे धमाकों से उनमें दहशत पैदा हो गई। पीड़ित परिवार ने अपने आसपास के पडोसिंयों, परिजनों व परिचितों को मौके पर बुला लिया। करीब सात आठ लोग परिवार के पक्ष में बाहर निकल गये। तभी पटाखे फोड़ने वाले सात-आठ लोग भी लाठी डंडों व लोहे की रोड़ लेकर मौके पर आ धमके। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पहले नोंकझोंक और बाद में जमकर लाठी-डंडे, लात-घूंसे चले। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची चीता पुलिस और लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। जिसके बाद प्रथम पक्ष के लोग उपजिला चिकित्सालय घायलों का उपचार कराने व मेडिकल बनाने पहुंचे। तभी पटाखा फोड़ने वाले दूसरे पक्ष के लोग भी अस्पताल में पहुंच गये। जहां उन्होंने प्रथम पक्ष के लोगों की पिटाई करने के साथ ही अस्पताल में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर विकासनगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया। सोमवार को प्रथम पक्ष के लोग विकासनगर पुलिस चौकी व दूसरा पक्ष धर्मावाला चौकी मुकदमा दर्ज कराने पहुंचा। विकासनगर पुलिस की सलाह पर दोनों पक्षों के लोगों को धर्मावाला चौकी क्षेत्र का मामला बताकर वहां भेज दिया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। धर्मावाला चौकी के इंचार्ज भारत सिंह रावत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कहा कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनरेगा रोजगार सेवक ने लगाया जांच के नाम पर उत्पीड़न का आरोप
Next: दिवाली के दिन फैक्ट्री से डेढ़ लाख की चोरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.