Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पासपोर्ट इंडिया से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइटों को लेकर विदेश मंत्रालय ने किया अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड

पासपोर्ट इंडिया से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइटों को लेकर विदेश मंत्रालय ने किया अलर्ट जारी

RNS INDIA NEWS 30/10/2020
rns featured image new

देहरादून। पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट से मिलते-जुलते डोमेन आईडी के नाम वाली वेबसाइटों से पासपोर्ट आवेदकों से धोखाधड़ी की जा रही है। इस तरह की लगातार शिकायतें मिलने के बाद विदेश मंत्रालय ने सभी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों को अलर्ट जारी किया है। साथ ही आवेदकों को भी अधिकृत वेबसाइट से ही आवेदन करने की सलाह दी है, ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके। साइबर ठगों ने पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट से मिलते जुलते डोमेन पर वेबसाइट बना रखी हैं। गूगल में सर्च करने पर यह स्क्रीन पर आ जाते हैं। कई लोग इनके झांसे में आकर इन वेबसाइट पर आवेदन कर रहे हैं। वह इन वेबसाइट पर अपना विवरण दर्ज कर ऑनलाइन फीस जमा कर ठगी का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी दीपक जोशी ने बताया कि पासपोर्ट के लिए आवेदन और अन्य जरूरी जानकारी हासिल करने के लिए www.passportindia.gov.in वेबसाइट विदेश मंत्रालय की अधिकृत वेबसाइट है। इसी पर सभी तरह के आवेदन और जरूरी जानकारी हासिल करें। इसके अलावा मोबाइल ऐप से भी आवेदन कर सकते हैं।

अधिकृत वेबसाइट में है फीस कैलक्यूलेटर:-दीपक जोशी ने बताया कि पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट में फीस को लेकर भी सारी जानकारी दी गई है। उसमें लॉग इन करने और आवेदन करने पर उम्र के हिसाब से फीस की भी कैटेगरी दर्शा दी जाती है। इसलिए किसी अन्य वेबसाइट के झांसे में न आकर पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट पर ही आवेदन और अपॉइंटमेंट लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे।
कोई समस्या हो तो करें क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क:-दीपक जोशी ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय विदेश मंत्रालय के निर्देश पर पारदर्शी तरीके से कार्य कर रहा है। किसी भी पासपोर्ट आवेदक को अगर कोई भी दिक्कत या समस्या आती है तो एमकेपी रोड, देहरादून स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आकर और ऑनलाइन पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। जिनका समुचित तरीके से निराकरण किया जाएगा। 
ये हैं मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट

www.indiapassport.org
www.online-passportindia.com
www.passportindiaportal.in
www.passport-india.in
www.passport-seva.in
www.passportapplypassport.org

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओवर रेट पर शराब बेचने पर सैल्समैन व लाईसेन्स धारक के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
Next: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 31-Oct-20

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.