Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पशुलोक बैराज टेंडर भुगतान में रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार
  • देहरादून

पशुलोक बैराज टेंडर भुगतान में रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

देहरादून। ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज में टेंडर भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी जेई फैसल खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पशुलोक बैराज में एक टेंडर कार्य लिया था और संबंधित भुगतान जारी करने के बदले जेई फैसल खान लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद देहरादून स्थित सतर्कता अधिष्ठान थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान ने विशेष ट्रैप टीम का गठन किया। तय योजना के तहत गुरुवार को शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही जेई फैसल खान ने 50 हजार रुपये लिए, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोरताल, थाना काशीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर बताया गया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिश्वतखोरी के इस प्रकरण में अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल हैं या नहीं।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर करें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनाग्नि पर प्रशासन सख्त, पांच थानों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज
Next: समस्याओं के समाधान न होने पर हवालबाग क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.