Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: पशुधन विकास योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: पशुधन विकास योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 10/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में पशुधन कल्याण योजनाओं को गति देने के लिए मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन परिसर में विभागीय बैठक आयोजित की गई। जनपद के वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारियों और पशुचिकित्साधिकारियों ने इस बैठक में भाग लेकर पशुचिकित्सा सेवाओं, बधियाकरण, टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान जैसे कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की। बैठक में खुरपका-मुंहपका रोग और लम्पी स्कीन डीजीज जैसी जानलेवा बीमारियों से पशुओं के बचाव के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चलाने पर जोर दिया गया। साथ ही, मिशन 05 लाख के तहत अधिक से अधिक पशुओं का सामान्य और लिंग-वर्गीकृत वीर्य द्वारा कृत्रिम गर्भाधान कराने के निर्देश दिए गए। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर पशुपालकों को योजनाओं की जानकारी देना और उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता रहेगा। मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन और ग्राम्य गौसेवक योजना के तहत अधिकाधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राज्य सैक्टर योजना के अंतर्गत गौपालन, बकरी पालन और महिला बकरी पालन हेतु लाभार्थियों के चयन में तेजी लाने के साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शिविरों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का लाभ सीधे जमीनी स्तर तक पहुंचाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्पादन क्षमता में वृद्धि के बारे में कृषकों को नवीनतम तकनीकों की दी जानकारी
Next: नगर की बिगड़ती व्यवस्था पर पार्षदों ने जताई चिंता, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.