Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देकर फंसे चक्रवर्ती
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देकर फंसे चक्रवर्ती

RNS INDIA NEWS 16/06/2021
rns featured image new

पुलिस ने की 45 मिनट तक पूछताछ

कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान विवादास्पद भाषण को लेकर फंसे अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने आखिरकार कोर्ट की बात मान ली है। मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता पुलिस के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए हैं और पुलिस उनसे वर्चुअली पूछताछ की। कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने मिथुन से करीब 45 मिनट तक पूछताछ की। उनके भाषण को भड़काने वाला बताते हुए माणिकतला में एफआईआर दर्ज की गई थी। माणिकतला पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में दावा किया गया है कि सात मार्च को भाजपा में शामिल होने के बाद आयोजित रैली में चक्रवर्ती ने ‘ मारबो एकहने लाश पोरबे शोशाने’ (तुम्हे मारूंगा तो लाश श्मशान में गिरेगी) और ‘एक छोबोले चाबी’ (सांप के एक दंश से तुम तस्वीर में कैद हो जाओगे) संवाद बोले, जिसकी वजह से राज्य में चुनाव के बाद हिंसा हुई।
मिथुन ने जिस रैली में यह बयान दिया था, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। इससे पहेल चक्रवर्ती ने प्राथमिकी रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में चक्रवर्ती ने दावा किया था कि उन्होंने केवल अपनी फिल्मों के संवाद बोले थे।
वहीं अभिनेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने निर्देश था दिया कि वह राज्य को अपना ई-मेल पता दें ताकि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिये प्रचार के दौरान अपने भाषणों के जरिये चुनाव के बाद कथित तौर पर हिंसा भड़काने को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये वह पूछताछ में शामिल हो सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसून सीजन के दृष्टिगत कण्डाघाट उपमण्डल में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
Next: चिराग पासवान के बागी चचेरे भाई और सांसद प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.