Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड में बनेगी नई नीति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड में बनेगी नई नीति

RNS INDIA NEWS 09/04/2022
rns featured image new

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन विकास के लिए नई नीति बनाई जाएगी। यह नीति उद्योग विभाग से अलग होगी और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने वाले निवेशकों को पर्यटन विभाग की ओर से ही प्रोत्साहन दिया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से शनिवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यटन की नई नीति को लेकर सुझाव लिए गए।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि राज्य में नई पर्यटन नीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के 100 दिन के एजेंडे में इन नीति को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की पर्यटन नीति 2018 में बनी थी। लेकिन इस नीति में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देते हुए उद्योग विभाग से ही प्रोत्साहन देने की व्यवस्था की गई है।
लेकिन अब पर्यटन विभाग को उद्योग नीति से अलग करने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर होटल कारोबारियों के साथ ही पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स, फिक्की और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से अपने विचार रखे गए।

राज्य में बारामासा पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में बारामासा पर्यटन को बढ़ाया जाएगा। गर्मियों में चारधाम यात्रा तो सर्दियों में स्कीइंग के लिए लोग आएंगे। महाराज ने कहा कि कोरोना महामारी की चुनौतियों से पार पाकर राज्य में पर्यटन तेजी से पटरी पर आ रहा है। राज्य के पर्यटन स्थलों में एक बार फिर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

महाराज ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से विष्णु सर्किट, शैव सर्किट, विवेकानंद सर्किट, नरसिंह सर्किट, नवग्रह सर्किट, गोलजू सर्किट, महासू देवता सर्किट, गुरुद्वारा सर्किट, हनुमान सर्किट का तेजी से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखण्ड अब साहसिक पर्यटन के शौकीन विदेशी पर्यटकों के लिए भी पसंदीदा स्थल बन रहा है।

तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए सरकार ने पहली बार ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण व सत्यापन की व्यवस्था की है। इससे तीर्थयात्रियों व उनके वाहनों की सुरक्षा के साथ उन्हें आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इसके लिए यात्रियों को क्यूआर कोड बना रिस्ट बैंड दिया जाएगा। जिसे धामों में स्कैन किया जाएगा। इससे पर्यटन विभाग को यात्रियों की लोकेशन का पता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक विनोद चमोली ने कहा कि पर्यटन राज्य की आर्थिकी का मुख्य हिस्सा है। इसलिए इस सेक्टर पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्ग के कारोबारियों से भी कहा कि उन्हें आतिथ्य सत्कार के गुर सीखने चाहिए। बाहर से लोग आएं उन्हें ऐसा मैसेज दिया जाना चाहिए कि उत्तराखंड में मेहमानों का आतिथ्य सत्कार होता है।

सीएम ने किया डॉक्यूमेंटी का विमोचन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन गतिविधियों पर आधारित वीडियो एवं थीम तथा चारधाम पैदल मार्ग के सर्वेक्षण पर आधारित डोक्यूमेंटरी का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने मोटरहोम एडवेंचर्स के सहयोग से प्रदेश में कारवां टूरिज्म को बढावा देने के लिये तैयार की गई मोटरहोम का निरीक्षण भी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसटीएफ ने दस माह में 1.72 करोड रुपये बचाये
Next: पार्क की दीवार से घर का रास्ता बंद करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.