Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पर्यटन गांव बार्सु झील में 20 हजार मत्स्य बीज डाले
  • उत्तरकाशी

पर्यटन गांव बार्सु झील में 20 हजार मत्स्य बीज डाले

RNS INDIA NEWS 02/04/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। विकासखंड भटवाड़ी के पर्यटन गांव बार्सु में ट्राउट मछली का उत्पादन ग्रामीणों की आजीविका का बेहतर साधन बन रहा है। ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने सीएमबीएडीपी योजना के अंतर्गत बार्सु झील में 20 हजार ट्राउट मत्स्य बीज डाले। झील में ट्राउट मछली आखेट पर्यटकों के लिए खासा आकर्षण का केन्द्र रहता है। ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने बताया कि बार्सु झील मत्स्य उत्पादन में ग्रामीणों के लिए रोजगार का बेहतर जरिया साबित होगा। उक्त झील में बोट संचालन की कार्ययोजना बनाई गयी है, जिसमें बोटिंग तथा मत्स्य आखेट द्वारा स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वैसे देखा जाए तो पर्यटन गांव बार्सु में ग्रामीण बड़ी मात्रा में ट्राउट फिश का उत्पादन करते हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए आयाम स्थापित हुए हैं। यह झील दयारा बुग्याल के ट्रेकिंग रूट पर स्थित है। जिस कारण पर्यटन की दृष्टि से भी झील महत्वपूर्ण है। यहां पयर्टक रूक कर मत्स्य आखेट के साथ ही जल क्रीड़ा का आनन्द उठाते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान देविन्ता रावत, सहायक निदेशक मत्स्य यूपी सिंह, बिरेन्द्र दत्त कुकरेती, प्रवेन्द्र रावत आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 दिन बाद भी नहीं हो सका हत्याकांड का खुलासा
Next: खाई में गिरी रोडवेज की बस, दो की मौत, 38 घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.