Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन व धर्मस्व मंत्री से की हनोल को सुविधा संपन्न बनाने की मांग
  • देहरादून

पर्यटन व धर्मस्व मंत्री से की हनोल को सुविधा संपन्न बनाने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/05/2023
rns featured image new

विकासनगर। महासू मन्दिर समिति हनोल ने पर्यटन मंत्री से मिलकर हनोल के विकास के मास्टर प्लान के सम्बन्ध में चर्चा की। समिति ने क्षेत्र में सड़क, पुल निर्माण सहित सुविधा संपन्न बनाने की मांग की। पवासी महासू देवता के पाशी बिल बजीर जयपाल सिंह पंवार के नेतृत्व मे समिति का एक शिष्टमंडल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिला। बजीर जयपाल सिंह पंवार ने मन्त्री से कैबिनेट में हनोल के मास्टर प्लान प्रस्ताव पारित होने पर उनका आभार प्रकट किया। कहा कि प्लान को शीघ्र धरातल पर उतारने की मांग की। साथ ही हनोल ठडियार मोटर मार्ग, टौंस नदी पर पवासी मन्दिर को जोड़ने के लिए पुल और भकवाड़ से आठ किमी सड़क, भगीयार ठडियार तक जोड़ने के लिए निर्माण की मांग की। पर्यटन मंत्री ने समिति को आश्वस्त किया कि हनोल को बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। पर्यटकों श्रद्धालुओं को रहने ठहरने खाने से लेकर हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्राचीन पौराणिक महत्व के साथ साथ आधुनिक सुख सुविधाएं प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा हनोल को जोड़ने के लिए त्यूणी, मोरी, हनोल सड़क चौड़ीकरण किया जायेगा। आसपास के क्षेत्र का समुचित विकास किया जायेगा। शिष्टमंडल में राजेन्द्र नौटियाल, मातबरसिह राणा, अनूप सिंह राणा, कमलेश चौहान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेक बाउंस में एम्स कर्मी को सजा
Next: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.