Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पर्यावरण और सुरक्षित पर्यटन का संदेश लेकर तीन सदस्यीय साईकिल दल पंच केदार को रवाना
  • अल्मोड़ा

पर्यावरण और सुरक्षित पर्यटन का संदेश लेकर तीन सदस्यीय साईकिल दल पंच केदार को रवाना

RNS INDIA NEWS 27/09/2020
IMG-20200927-WA0027

विश्व पर्यटन दिवस पर आज पर्यटन कार्यालय अल्मोड़ा से पर्यावरण और सुरक्षित पर्यटन का संदेश लेकर तीन सदस्यीय साईकिल दल पंच केदार को रवाना हुए। इस साइकिल दल के रवाना करने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित पर्यटन और पर्यटकों को आकर्षित करना था। इस दल को जिला विकास पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे, परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भट्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, अधिशाशी अभियंता नरेंद्र कुमार, डा. लक्ष्मण ने तीन सदस्यीय साईकिल दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन और पर्यावरण का संदेश सहित कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर साइकिल दल लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण पर्यटनों की संख्या में काफी कमी आई है। इसी को देखेते हुए वर्तमान में जिले में सुरक्षित पर्यटन का संदेश देने एवं कोरोना से लोगों जागरूक करने के उद्देश्य से तीन सदस्यील साईकिल दल को रवाना किया गया, जो कि बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग आदि जिलों से होते हुए पुन अल्मोड़ा में अपनी यात्रा का समापन करेगा। साईकिल दल में नगर के दिनेश सिंह दानू, अयज सिंह फर्त्याल, गोपाल सिंह नेगी शामिल हैं

पर्यटन दिवस के अवसर पर नये ट्रेकिंग स्थलों की संभावना एवं उनके प्रसार प्रचार हेतु एक 22 सदस्यीय ट्रेकिंग दल को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 22 सदस्यीय दल अल्मोड़ा से शीतलाखेत तक ट्रेकिंग मार्ग का सर्वे कर उसका संपूर्ण विवरण प्रस्तुत कर अपनी आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को इन स्थलों से जोड़ा जा सके। 14 किमी के इस ट्रेंकिंग मार्ग में दल सैनार, तलाड़, रोन-डाल आदि गांवों से गुजरकर स्याईदेवी होते हुए शीतलाखेत में अपनी यात्रा का समापन करेगा। यह दल मार्ग में पड़ने वाले गांव के लोगों को कोरोना से बचाव हेतु भी जागरूक करेगा। दल का नेतृत्व विनोद भट्ट, दिपेश नेगी, सुशीला भोज, नीरज मेर, रविंद्र सिंह मेर कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी ने की कहानी सुनने-सुनाने की कला प्रचारित करने की अपील
Next: बागेश्वर पुलिस ने स्मैक तस्करी कर रहे पांच अभियुक्तों को 37.77 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.