Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पर्यावरण संस्थान में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन
  • अल्मोड़ा

पर्यावरण संस्थान में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

RNS INDIA NEWS 31/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी- कटारमल अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत लोगों को एकता का संदेश दिया गया तथा सभी ने सत्यनिष्ठा, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ ली। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने सभी को रिश्वत न लेने और देने तथा अपने सभी कार्य जनभावना तथा जनहित को ध्यान में रखकर पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ करने को कहा तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और कानूनी नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम के तहत संस्थान के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शोधार्थियों द्वारा शपथ के उपरान्त ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के तहत सबको सत्यनिष्ठा तथा जागरूकता से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जे सी कुनियाल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शोधार्थियों सहित लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारियों की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा
Next: लखनऊ-देहरादून के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का अनुरोध

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.