Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पर्यावरण मित्र संस्था ने नहर पटरी पर किया पौधारोपण
  • हरिद्वार

पर्यावरण मित्र संस्था ने नहर पटरी पर किया पौधारोपण

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्यों ने नया हरिद्वार पुल से शंकराचार्य चौक कांवड़ मेला पटरी मार्ग पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संस्था के अध्यक्ष डा.संदीप कपूर एवं महामंत्री संजय पंवार ने बताया कि संस्था के सदस्य व आम लोग वर्षों से कांवड़ पटरी पर सुबह की सैर के लिए आते हैं। सैर के लिए आने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण मिले इसको देखते हुए पौधारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण मित्र संस्था ने कोविड काल से पहले भी कई बार पटरी मार्ग पर वृक्षारोपण किया। लेकिन विकास के नाम पर पेड़ों को नष्ट कर दिया गया। इसके बावजूद पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था का अभियान निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम संयोजक नीलू खन्ना तथा कोषाध्यक्ष गरुण भारद्वाज ने कहा कि संस्था के सभी सदस्यों ने दो- दो पेड़ों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली है। रोपे गए पौधों के बड़े होकर वृक्ष बनने तक उनमें खाद, पानी देने के साथ उनकी सुरक्षा भी वह स्वयं करेंगे। वृक्षारोपण करने वालों में मुख्य रूप से अभिषेक गुप्ता, आशू गिरी, नवीन अग्रवाल, राजीव बाटला, रवि गुप्ता एडवोकेट, संजय भारद्वाज, तरुण बंसल, सोनू चौहान, प्रदीप कालरा, पंकज वशिष्ठ, दिनेश चौधरी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेना की मदद से देश के सीमावर्ती भागों के लिए पतंजलि ने भेजे तिरंगे झण्डे
Next: कांग्रेस ने हरकी पैड़ी से ललतारो चौक तक निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.