Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पर्वतीय क्षेत्र में तिपहिया स्पाइडर व्हील सीढ़ी के लिए मिला पेटेंट
  • पौड़ी

पर्वतीय क्षेत्र में तिपहिया स्पाइडर व्हील सीढ़ी के लिए मिला पेटेंट

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईटी)उत्तराखण्ड के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ. विनोद सिंह यादव एवं शोध छात्रों में निशांत कुमार, राजेश कुमार और दीपक कुमार को पर्वतीय क्षेत्र में तिपहिए वाली स्पाइडर-व्हील सीढ़ी चढ़ने वाली प्रणाली के आविष्कार के लिए पेटेंट प्रदान किया गया है। यह पेटेंट केंद्र सरकार के पेटेंट कार्यालय ने पेटेंट अधिनियम1970 के प्रावधानों के अनुसार प्रदान किया है और इसकी वैधता 20 वर्षो के लिए होगी।
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय पेटेंट कार्यालय द्वारा किसी शोध को मान्यता देना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने पेटेंट के लिए शोधकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही अगले महत्वपूर्ण कदम जो कि इसके व्यावसायीकरण है उसके लिए शुभकामनाएं भी दी। कहा, इस पेटेंट की टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और व्यावसायीकरण की प्रक्रिया अभी चल रही है। इस संदर्भ में विभाग के छात्रों ने स्पाइडर-व्हील का प्रोटोटाइप भी प्रस्तुत किया और व्हील असेंबली के कार्य सिद्धांत को प्रदर्शित किया।
प्रोफेसर ललित ने कहा इस टेक्नोलॉजी का आविष्कार पहाड़ी क्षेत्र के विकास के लिए किया गया है। यह आविष्कार उन पर्वतीय क्षेत्रों के लिए सुविधाजनक है जहां राज्य के लोगों को असमान सतहों का सामना करना पड़ता है। इस तिपहिया स्पाइडर-व्हील सिस्टम के इस्तेमाल से वे न्यूनतम प्रयास के साथ ट्रॉलियों में सामान ले जाने में सक्षम होंगे एवं नये रोजगार सृजित करने में लाभदायी होगा। संस्थान के प्रभारी कुलसचिव डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने भी शोधकर्ताओं को बधाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से जोशीमठ में भू धंसाव की स्थिति पर ली जानकारी
Next: राइंका माणा घिघराण में एनसीसी का ट्रेनिंग कैंप शुरू

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.