Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पार्किंग मामले में हाईकोर्ट ने हरिद्वार प्राधिकरण और निगम से जवाब मांगा
  • नैनीताल

पार्किंग मामले में हाईकोर्ट ने हरिद्वार प्राधिकरण और निगम से जवाब मांगा

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new
नैनीताल(आरएनएस)। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हरिद्वार में हर की पैड़ी और रोड़ी बेलवाला में बनाई जा रही पार्किंग के मामले में हरिद्वार विकास प्राधिकरण (एचडीए) और नगर निगम से जवाब पेश करने को कहा है। साथ ही इस मामले में यथास्थिति बनाए रखने के भी आदेश दिए हैं। मामले की सुनवाई मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में हुई।  सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जवाब पेश कर कहा गया कि जहां पार्किंग बनाई जा रही है, वह जगह उत्तर प्रदेश सरकार के स्वामित्व की है। पार्किंग बनाने के लिए उत्तराखंड शासन ने यूपी से अनुमति तक नहीं ली। यूपी के इस जवाब पर कोर्ट ने हरिद्वार विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम से 12 सितंबर तक जवाब पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई भी 12 सितंबर को की जाएगी। मामले के अनुसार, हरिद्वार निवासी जय प्रकाश बड़ोनी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि हरिद्वार में हर की पैड़ी गंगा तट समेत कई अन्य जगहों पर हरि गंगा के किनारे एकमात्र मैदान में नगर निगम पार्किंग बना रहा है। जाम की वजह से हरिद्वार में होने वाले विभिन्न पर्वों के दौरान इन्हें मनाने यहां आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हरिद्वार एक धार्मिक स्थल है, न कि कोई पिकनिक स्पॉट। इसकी गरिमा बनाई रखी जाए। याचिकाकर्ता ने कहा है कि पार्किंग स्थल बनाने से गंगा, मानव, पर्यावरण आदि प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कोर्ट से निवेदन है कि राज्य सरकार इस क्षेत्र में कोई पार्किंग निर्माण का निर्देश न दें। यदि सरकार को हरिद्वार शहर को जाम मुक्त कराना है, तो चौपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए अन्यत्र व्यवस्था करे। याचिका में कहा है कि यह जगह हरिद्वार की आत्मा है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 11 सितम्बर
Next: भारत जब बेहतर स्थिति में होगा तब हम आरक्षण खत्म करने पर विचार करेंगे : राहुल गांधी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.