Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परिवहन व्यवसायियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात
  • देहरादून

परिवहन व्यवसायियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात

RNS INDIA NEWS 21/10/2025
default featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। ऋषिकेश के परिवहन व्यवसायियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की। उन्होंने ऋषिकेश में एटीएस सेंटर चालू करवाने सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की। मंगलवार को परिवहन व्यवसायियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के ऋषिकेश स्थित आवास में उनसे मुलाकात की। यातायात के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय परिसर में एटीएस सेंटर करोड़ों की लागत लगाकर बनाया गया है, बावजूद इसके क्षेत्र के वाहनों को फिटनेस के लिए 25 किमी दूर लालतप्पड़ स्थित निजी एटीएस सेंटर में भेजा जा रहा है। जिससे वाहन चालकों का समय और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने ऋषिकेश के एटीएस सेंटर को चालू करने की मांग की। रूपकुंड के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में परिवहन पॉलिसी बनाई जाए। टीजीएमओ के पूर्व अध्यक्ष बलवीर रौतेला ने कहा कि प्रतिवर्ष पांच प्रतिशत वाहन कर बढ़ाया जा रहा है, जबकि किराया बढ़ाए जाने पर ही टैक्स बढ़ना चाहिए। यातायात के ट्रांसपोर्ट प्रभारी प्यारेलाल जुगरान ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा नहीं चल पाई है और आपदा भी आई है। इसलिए एक वर्ष का वाहन टैक्स माफ किया जाए और चालकों को राहत राशि दी जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्याओं पर जल्द कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिड डे मील के लिए भेज दिया पांच साल पुराना एक्सपायरी दूध, प्रिंटिंग में भी लापरवाही
Next: रेस्टोरेंट की छत पर गिरा जलता पटाखा, सारा सामान खाक

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.