Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • रेस्टोरेंट की छत पर गिरा जलता पटाखा, सारा सामान खाक
  • पौड़ी

रेस्टोरेंट की छत पर गिरा जलता पटाखा, सारा सामान खाक

RNS INDIA NEWS 21/10/2025
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।   बीती रात दीपावली की आतिशबाजी के दौरान कोटद्वार-निंबूचौड़ मोटर मार्ग पर एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, रेस्टोरेंट में रखा तमाम सामान राख हो गया। अग्निकांड में बीस लाख रूपए से अधिक के नुकसान का अनुमान है। बीती रात करीब सवा दस बजे कोटद्वार-निंबूचौड़ मोटर मार्ग पर तड़ियाल चौक से आगे बावर्ची रेस्टोरेंट में आग लग गई। दरअसल, रेस्टोरेंट के मुख्य भवन की छत फूस की थी। बताया जा रहा है कि रात में फूस की छत पर पटाखा आकर गिरा और घास ने आग पकड़ ली। इससे पहले आग पर काबू पाया जाता, आग तेज से पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई और सारा सामान खाक कर दिया।
आग इस कदर भीषण थी कि रेस्टोरेंट का लोहे से बना पूरा ढांचा मुड़ गया। रेस्टोरेंट स्वामी महेश कोटनाला ने बताया कि दीपावली के चलते रेस्टारेंट बंद था। लेकिन, पूर्व में लिए गए एक आर्डर को बनाने वे स्वयं रेस्टोरेंट में गए हुए थे। रात्रि करीब दस बजे वे आर्डर तैयार कर रेस्टोरेंट से निकल गए। करीब पंद्रह मिनट बाद उन्हें सूचना मिली कि रेस्टोरेंट में आग लगी गई है। जब तक वे मौके पर पहुंचे, सारा सामान राख हो चुका था।
बताया कि रेस्टोरेंट के रसोई वाले हिस्से में एक कर्मी मौजूद था। लेकिन, उसे भी आग की भनक नहीं लगी। बाद में आसपास मौजूद लोगों ने उसे आग की सूचना दी और सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। लेकिन, तब तक सारा सामान जल कर राख हो चुका था। इधर, नगर निगम की ओर से पिछले दिनों निगम कार्यालय के आसपास मौजूद मालवीय उद्यान में पेड़ों की लापिंग करने के बाद पेड़ों की टहनियां व पत्तियां उद्यान के किनारे रख दी गई थी।
बीती रात इन टहनियों व पत्तियों में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। बीस लोग झुलसे दीपावली की रात हुई आतिशबाजी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पटाखे जलाते हुए बीस लोग मामूली रूप से झुलस गए। इन लोगों को बेस चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवहन व्यवसायियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात
Next: निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर डिवाइडर बने हादसों का सबब

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.