Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • परिवहन निगम की आय पर ग्रहण बना कोरोना
  • चम्पावत

परिवहन निगम की आय पर ग्रहण बना कोरोना

RNS INDIA NEWS 05/05/2021
rns featured image new

चम्पावत। कोरोना महामारी ने परिवहन निगम की आय पर ग्रहण लगा दिया है। बढ़ते संक्रमण से जहां यात्री घबराकर सफर करने से कतरा रहे हैं तो वहीं 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ बसों के संचालन किए जाने से परिवहन निगम को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। यही वजह है कि निगम को प्रतिदिन चार से आठ लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। परिवहन निगम के टनकपुर रीजन में लोहाघाट व पिथौरागढ़ डिपो शामिल है। लोहाघाट डिपो में 37 तो वहीं पिथौरागढ़ डिपो में 78 बसें है। कोरोना महामारी ने इन डिपों की अधिकतर बसों के पहिए जाम कर दिए हैं। इससे निगम को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। लोहाघाट डिपो की बात करें तो बेड़े में शामिल 37 बसों में मात्र सात से आठ बसें चल रही हैं। इसमें दिल्ली, देहरादून, बरेली, हल्द्वानी व काशीपुर रूट पर एक या दो बस चल रही है। वहीं पिथौरागढ़ डिपो में शामिल 78 बसों में भी छह सात बस ही संचालित है। इसमें टनकपुर तीन, हल्द्वानी, धारचुला, मुनस्यारी पर एक-एक बस चल रही है।
इन बसों से होनी वाली आय से निगम को तेल खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को वेतन कैसे मिलेगा। बात आय की करें तो लोहाघाट डिपो 37 बसों से प्रतिदिन पांच से 5.30 लाख की इनकम करता है लेकिन कोरोना महामारी व 50 प्रतिशत सवारी की अनुमति के चलते निगम प्रतिदिन 1 से 1.15 लाख की ही इनकम कर रहा है। वहीं पिथौरागढ़ डिपो 78 बसों से करीब 10.50 लाख की आय करता है जो अब वर्तमान में घटकर 1.50 लाख पर पहुंच गई है। इस आय तो संचालित बसों का तेल का खर्च भी निकल पा रहा है।
चार माह से कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन: कोरोना महामारी से गत वर्ष हुए नुकसान से परिवहन निगम आज तक नहीं उबर पाया है। जिस कारण निगम में तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को विगत चार साल से वेतन नहीं मिल सका। कर्मचारी भूखे प्यासे नौकरी करने को मजबूर हैं। एआरएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि कोरोना महामारी से निगम को काफी नुकसान हो रहा है। प्रतिदिन चार से 4.15 लाख की आय प्रभावित हो रही है। सवारियां भी नियत होने के तहत कई रूटों पर बसों का संचालन बंद किया गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाहिता की मौत : मृतका के पिता ने लगाए ससुरालियों पर गंभीर आरोप
Next: कोरोना कर्फ्यू नियमों के उल्लंघन पर दो दुकानदारों पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.