Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कोरोना कर्फ्यू नियमों के उल्लंघन पर दो दुकानदारों पर केस दर्ज
  • बागेश्वर

कोरोना कर्फ्यू नियमों के उल्लंघन पर दो दुकानदारों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 05/05/2021
rns featured image new

बागेश्वर। कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करना दो दुकानदारों को भारी पड़ा। पुलिस ने उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद शहर के अन्य व्यापारियों में भी हडक़ंप मच गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम और बचाव के लिए शहर में कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। सुबह 12 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुल रही हैं। लेकिन कुछ दुकानदार अभी भी कहीं न कहीं नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जा रहे हैं। इसके अलावा शहर में बिना मतलब के घूम रहे लोगों पर भी पुलिस की नजर है। हालांकि अभी ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि लगातार लोगों को समझाया जा रहा है। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं। आवश्यक सामग्री की दुकानों के खुलने का समय सुबह पांच से 12 बजे तक नियत है। बावजूद कुछ दुकानों को खुला रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में ग्राहक भी दुकान तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब पुलिस कार्रवाई के मूड में है। उन्होंने बताया कि अस्पताल तिराहा कांडा रोड पर आरके स्टेशनरी, बागनाथ गिफ्ट सेंटर की दुकानें खुली मिली। जबकि यह आवश्यक सामग्री की दुकान नहीं हैं। दुकानदार रमेश कांडपाल पुत्र हरिकिशन कांडपाल, रंजीत आर्या पुत्र मोहन राम के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों व्यापारियों ने धारा 144 सीआरपीसी की शर्तों का सीधा उल्लंघन किया है। दोनों व्यापारियों के खिलाफ धारा 188 भादवि व धारा 51 बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम में मामला पंजीकृत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्फ्यू के दौरान बाजार में बिना मतलब घूमने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई को अंजाम देगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवहन निगम की आय पर ग्रहण बना कोरोना
Next: माले में 25 वर्षीय महिला ने एक साथ दिया 9 शिशुओं को जन्म!

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.