Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • परिवहन कर अधिकारी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
  • ऊधम सिंह नगर

परिवहन कर अधिकारी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 12/04/2022
rns featured image new

काशीपुर। रुद्रपुर में परिवहन विभाग के चेकपोस्ट पर तैनात परिवहन कर अधिकारी ने घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली उनके सिर में ही फंसी हुई है। हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। रामनगर रोड स्थित सूरज मेडिकल वाली गली निवासी पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी जसवीर सिंह (50) पुत्र मंजूर सिंह परिवहन विभाग में परिवहन कर अधिकारी के रूप में रुद्रपुर में तैनात हैं। मंगलवार सुबह वह घर पर अपने कमरे में थे, जबकि उनकी पत्नी किचन में नाश्ता बना रही थी। इसी दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज आयी। परिजन कमरे में दौड़े तो वहां जसवीर लहूलुहान पड़े थे। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पास ही पड़ी थी। परिजन आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल ले गये। बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अत्यधिक खून बहने के कारण निजी अस्पताल से भी उन्हें दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन रक्तस्राव नहीं रुकने पर कुछ दूर जाकर वापस उन्हें काशीपुर के एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉ. रवि सहोता ने बताया सिर में गोली लगने के कारण अधिक खून बहने की वजह से जसवीर की हालत गंभीर है।
परिवहन कर अधिकारी को गोली लगने के मामले में परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। गोली कैसे चली? किसने चलाई? इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।  -वीर सिंह, सीओ सिटी, काशीपुर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा दे रहे छात्र की तबीयत बिगड़ने से मौत
Next: सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.