Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • परिजनों से नाराज होकर दिल्ली के लिए निकली थी नाबालिग लड़की, पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर किया सकुशल बरामद
  • अल्मोड़ा

परिजनों से नाराज होकर दिल्ली के लिए निकली थी नाबालिग लड़की, पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर किया सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 20/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-20 at 11.54.22 AM

अल्मोड़ा। आज सोमवार को सुबह लगभग सवा छह बजे थाना चौखुटिया में सूचना प्राप्त हुई कि चौखुटिया निवासी एक नाबालिग बालिका उम्र 17 वर्ष घर से नाराज होकर कल रात्रि में कहीं चली गई है।
थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार ने नाबालिग बालिका के गुमशुदगी के मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका की खोजबीन प्रारम्भ करते हुए लोगों से पूछताछ और आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गयी।
सघन चेंकिग के दौरान दिल्ली जाने वाली बस से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ पर बालिका ने बताया कि वह अपने परिजनों से नाराज होकर दिल्ली जाने के लिए बस में बैठी थी, जिसे समझाकर बुझाकर अपने संरक्षण में थाने लाया गया। बालिका को उचित काउंसलिंग के उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
नाबालिग बालिका के घर से नाराज होकर गायब होने पर परिजन काफी परेशान थे। अपनी बेटी को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया।
यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप रौतेला, कांस्टेबल रजनीश वर्मा,महिला कांस्टेबल पार्वती रावत, थाना चौखुटिया से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाईल टॉवर पर चढ़ा युवक, लोगों की सांसें अटकीं
Next: कांवड़ियों का स्वागत करने गई महिला की साड़ी जेनरेटर में फंसने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.