Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • परिजनों से बिछुड़ी वृद्धा की मददगार बनी पुलिस
  • रुद्रप्रयाग

परिजनों से बिछुड़ी वृद्धा की मददगार बनी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। परिजनों से बिछुड़ी वृद्धा को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया। परिजनों ने इसके लिए उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया। बीती रात केदारनाथ धाम में सांयकालीन आरती के बाद एक नेपाली पिट्ठू वाले मजदूर ने केदारनाथ पुलिस को बताया कि उसके साथ एक वृद्ध माता आई है जिनको वह गौरीकुण्ड से लेकर आया है। पुलिस सहायता में नियुक्त पुलिस बल द्वारा बुजुर्ग माता से वार्तालाप कर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वे अपने पति व पुत्री के साथ आई हैं किंतु उनके पास किसी का भी मोबाइल नम्बर नहीं है और इनके पास कोई फोन भी नहीं है। पुलिस ने मंदिर परिसर से अनाउंसमेंट कराया गया किंतु किसी के द्वारा पुलिस से सम्पर्क नहीं किया गया। इस बीच बढ़ती ठंड से बुजुर्ग माता का स्वास्थ्य भी खराब होने लगा। पुलिस बल द्वारा उन्हें केदारनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जबकि परिजनों की ढूंढ खोज की गई। चौकी केदारनाथ पुलिस ने वृद्धा के पते पर आधार पर दिल्ली पुलिस से सम्पर्क स्थापित किया जबकि उनका फोटो दिल्ली पुलिस के कार्मिकों को उपलब्ध कराया गया। उनके द्वारा भी संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित क्षेत्र के बीट कान्सटेबल की सहायता से इस बुजुर्ग माता की पुत्री सविता का नम्बर लिया गया, जिस पर पुलिस के स्तर से प्राप्त हुए मोबाइल नम्बर पर काफी बार कॉल करने पर इनके द्वारा अपने फोन का रिसीव कर स्वयं को केदारनाथ क्षेत्र में होना बताया गया। पुलिस टीम ने वृद्धा की वास्तविक लोकेशन भेजकर उन्हें चिकित्सालय में बुलाते हुए उनसे मिलवाया। परिजनों में मुलाकात कर बुजुर्ग माता सावित्री देवी, उनकी पुत्री सविता व उनके पति निरंजन लाल निवासी मादीपुर दिल्ली ने उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्वारब डेंजर जोन का टीम ने किया निरीक्षण, निर्माण गुणवत्ता पर जोर
Next: पशु चिकित्साधिकारियों की सहवर्गीय समीक्षा बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.