Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब डेंजर जोन का टीम ने किया निरीक्षण, निर्माण गुणवत्ता पर जोर
  • अल्मोड़ा

क्वारब डेंजर जोन का टीम ने किया निरीक्षण, निर्माण गुणवत्ता पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के अंतर्गत क्वारब डेंजर जोन में मंगलवार को अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। टीम में सहायक अभियंता हल्द्वानी गिरजा किशोर पांडे, रानीखेत एनएच के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौधरी, सहायक अभियंता गिरीश पांडे और अवर अभियंता जगदीश पपनै शामिल थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अब तक हुए कार्यों और चल रहे निर्माण की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती ने बताया कि जहां-जहां कमियां मिली हैं, उन्हें सुधारने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डेंजर जोन में निर्माण कार्य के दौरान धूल के गुबार को रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि सड़क कटान का मुआवजा लेने के बाद यदि कोई व्यक्ति अवैध निर्माण करता है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्वारब क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा मानकों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। निर्माण कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। गौरतलब है कि क्वारब लंबे समय से डेंजर जोन के रूप में चिन्हित है। यहां बार-बार होने वाले भूस्खलन और सड़क धंसाव के कारण यात्री सुरक्षा को लेकर लगातार चुनौतियां बनी रहती हैं। इसी कारण एनएच विभाग समय-समय पर निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की निगरानी करता आ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीईटी अनिवार्यता मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल करे सरकार
Next: परिजनों से बिछुड़ी वृद्धा की मददगार बनी पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.