Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘परीक्षा पे चर्चा’ के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय अव्वल
  • अल्मोड़ा

‘परीक्षा पे चर्चा’ के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय अव्वल

RNS INDIA NEWS 23/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नवें संस्करण के अंतर्गत शुक्रवार को पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में जनपद स्तरीय अंतर-विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा, आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत, बीरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्मोड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार और होली एंजेल्स पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के कुल 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गई। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कनिष्ठ वर्ग में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के तेजस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत की अदिति, आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की मानसी बिष्ट और पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा के लक्षित छेत्री रहे। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के यथार्थ जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा के देवांशु पालीवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान होली एंजेल्स पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के शाश्वत पांडे को मिला। तृतीय स्थान पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के प्रत्यक्ष और पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा के जतिन विष्ट ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य वी. राम ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र और स्वदेशी पत्रिका भी प्रदान की गई। प्रभारी प्राचार्य वी. राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हर तरह की परीक्षा के लिए तैयार रहना जरूरी है। अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के जरिए ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अल्पाहार भी वितरित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बसंत पंचमी पर अल्मोड़ा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
Next: 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Related Post

IMG-20260624-WA0000_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.