Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
  • अल्मोड़ा

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-23 at 12.40.13 PM

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम के तहत आज केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की आर्ट व पेंटिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके तहत सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक एक्जाम वॉरियर्स में दिए गए परीक्षा में सफलता के मंत्रों पर आधारित विचार पर छात्र-छात्राओं द्वारा पेंटिंग बनाई गई। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बी राम ने बताया की विद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं को पेंटिंग किट दिए गए हैं तथा उनके जलपान की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले व प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी संगठन के इस कार्यक्रम के जिला संयोजक कैलाश गुरुरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं को तनाव कम करने, परीक्षा की तैयारी करने तथा टाइम मैनेजमेंट के गुर बताए हैं, ताकि देश के छात्र-छात्राएं बिना किसी दबाव के परीक्षा में प्रतिभाग कर पाएं। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को प्रधानमंत्री देश के बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र छात्राओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। इस अवसर पर हवालबाग मंडल के अध्यक्ष संजय बिष्ट व नगर के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील जोशी व विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाविद्यालय की संपत्ति नीलाम करने पर भड़का छात्रसंघ
Next: धर्म ग्रंथों पर अनर्गल टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: रविंद्र पुरी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.