Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में रहेगी धारा-144 लागू
  • चमोली

परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में रहेगी धारा-144 लागू

RNS INDIA NEWS 08/02/2023
rns featured image new

चमोली। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 12 फरवरी(रविवार) को प्रदेशभर में राजस्व उपनिरीक्षक(पटवारी, लेखपाल) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा हेतु 18 परीक्षा केेन्द्रों के अन्तर्गत प्रधानाचार्य, परीक्षा केन्द्र पर्यवेक्षक केन्द्र प्रभारी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्हें सारी शक्तियां प्रदान की गई हैं जो दण्ड संहिता प्रक्रिया के अधीन कार्यपालक मजिस्ट्रेट को प्रदान की जाती हैं। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के आदेशों के क्रम में जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी प्रकार का हस्तक्षेप रोकने के लिए दिनांक 11.02.2023 के अपराह्न 5 बजे से 12.02.2023 के अपराह्न 6 बजे तक धारा-144 लागू रहेगी। परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि के अन्तर्गत 4 से अधिक व्यक्तियों के एक साथ एक स्थान पर एकत्रित होने, जुलूस, झांकी, जनसभा प्रदर्शन, लाउडस्पीकर का प्रयोग, किसी भी प्रकार का शस्त्र ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। परीक्षा केन्द्र परिसर में सेलुलर फोन, पेजर, पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति कदापि नही होगी। परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में प्रिंट एवं फोटोस्टेट की दुकानें पूर्ण रूप से बन्द रहेगी और परीक्षा केन्द्र में किसी प्रकार का साहित्य, प्रेस नोट, पम्पलेट, पोस्टर बैनर आदि नही लगवाए और बंटवाये जाएंगे। शान्ति व्यवस्था में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस बल, परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नही करेगा। यदि कोई व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करेगा तो बिना वारण्ट गिरफ्तार किया जाएगा तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने किया नैनी सैनी एयरपोर्ट एवं पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण
Next: उत्तराखंड में बेरोजगारों ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन, भर्ती घपलों की सीबीआई जांच की मांग

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.