Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू के साथ हुआ लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज़
  • अल्मोड़ा

पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू के साथ हुआ लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज़

RNS INDIA NEWS 17/08/2025
WhatsApp Image 2025-08-17 at 16.47.49

अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की ओर से आयोजित अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे चरण की शुरुआत पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता से हुई। इस प्रतियोगिता में महिलाओं को कुमाऊनी परंपरागत व्यंजन और एक रचनात्मक व्यंजन घर से बनाकर लाने थे। आयोजकों ने प्रतिभागियों से आग्रह किया था कि वे अपनी आमा की रेसिपी और उनके स्वाद को संजोते हुए परंपरागत पाक कला को पुनर्जीवित करें। प्रतियोगिता में 25 टीमों ने भाग लिया और स्वाद का अद्भुत जादू बिखेरा। प्रतिभागियों ने भटिया, भट का जौला, मास का चैस, सुंदर कला, रस-भात जैसे पारंपरिक पकवानों के साथ ही केले के कटलेट, भट के कटलेट और सोयाबीन का हलवा जैसी रचनात्मक डिशेज भी प्रस्तुत कीं। निर्णायक मंडल में मीरा जोशी, प्रो. इला साह और परवीन हामिद शामिल रहीं। कार्यक्रम का आयोजन शिखर होटल के सभागार में होटल शिखर एवं रेस्टोरेंट के सौजन्य से हुआ। प्रतियोगिता की गरिमा मुख्य अतिथि लज्जा पंत तथा विशिष्ट अतिथि विनीता लखचौरा, लता बोरा, अंजलि शर्मा, शोभा जोशी और डॉ. दुर्गापाल की उपस्थिति से और बढ़ गई। प्रतियोगिता के परिणाम अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान 10 से 12 अक्टूबर को मल्ला महल (पुराना कलेक्ट्रेट) में घोषित किए जाएंगे। विजयी टीमों को ‘किचन क्वीन’, ‘मास्टर शेफ गृहलक्ष्मी’ और ‘थाली की रानी’ का खिताब दिया जाएगा, जबकि सभी प्रतिभागियों को ‘स्वाद संगिनी’ की उपाधि से नवाजा जाएगा। विजेताओं को होटल शिखर की ओर से पारितोषिक भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. वसुधा पंत, दीपा गुप्ता, विनायक पंत और मीनाक्षी पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 17 अगस्त
Next: राशिफल 18 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.