Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • परेड में शामिल होकर लौटे छात्र का स्वागत किया
  • टिहरी

परेड में शामिल होकर लौटे छात्र का स्वागत किया

RNS INDIA NEWS 04/02/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  चंबा ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज नागदेव पथल्ड़ के होनहार छात्र व एनसीसी कैडेट प्रियाशुं भट्ट तीन माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद विद्यालय लौटे हैं। जहां शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रियांशु एक मात्र छात्र हैं, जिन्होंने उत्तराखंड राज्य की ओर से इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया था। गत वर्ष 29 अक्तूबर से 29 जनवरी 2025 तक तीन माह के कठिन प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रियांशु गणतंत्र दिवस 2025 की परेड मे शामिल होने वाले एक मात्र एनसीसी कैडेट रहे। मंगलवार को जीआईसी नागदेव पथल्ड़ में छात्र प्रियांशु का गर्मजोशी से स्वागत किया। गणतंत्र दिवस की परेड में राज्य की ओर से शामिल होने के बाद विद्यालय में लौटने पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। भट्ट ने बताया कि अपनी इस श्रेष्ठ उपलब्धि का श्रेय वह अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता हासिल की जा सकती है। तीन माह के प्रशिक्षण में उन्होंने ने अपना सारा ध्यान लक्ष्य पर रखा। कालेज के प्रधानाचार्य संजय रावत और शिक्षकों ने कहा कि उनके प्रदर्शन पर पूरा विद्यालय परिवार अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर एनसीसी ऑफिसर भारत भूषण उनियाल, मुकेश उनियाल, डॉ. विजय किशोर बहुगुणा, आरपी थपलियाल, देवेंद्र उनियाल, सुनील सिंह असवाल, कृपाल चंद्र आर्य, पीसी मंदोली, संगीता नेगी, रीता सिंह, माधुरी अंथवाल, आरती पुंडीर, सुमनलता सकलानी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश
Next: बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा का महत्व बताया

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.